फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police seize vehicle in hit-and-run case

Varanasi News: हिट एंड रन मामले में पुलिस ने वाहन जब्त किया

Sat, 28 Mar 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Police seize vehicle in hit-and-run case
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के साजन तिराहे के पास हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने घायल संजय गुप्ता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीसी कैमरे की मदद से वाहन का नंबर पता लगाकर वाहन बरामद कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। हादसे में घायल दो लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि कार चालक साजन तिराहे के पास तेज रफ्तार में आया और दो लोगों को टक्कर मारते हुए मौके से भाग गया। घायलों की पहचान संजय कुमार गुप्ता (48) निवासी विशेश्वरगंज, गाजीपुर और जहूर अंसारी (50) निवासी कोतवाली, गाजीपुर के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि कार चालक वाहन चला रहा था, जबकि वाहन का स्वामी शहर से बाहर था और बिना अनुमति वाहन चालक ने कार ले ली थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed