{"_id":"5b76ae2d42c79246695cc745","slug":"police-recovered-liquor-more-than-one-crore-rupees-in-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के दो जिलों में एक करोड़ से अधिक की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के दो जिलों में एक करोड़ से अधिक की शराब बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया/मऊ
Updated Fri, 17 Aug 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
बरामद शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के दो जिलों से पुलिस ने एक करोड़ पांच लाख रुपये की अरुणाचल और हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की है। बलिया जिले में 80 लाख तथा मऊ जिले में एक ट्रक से 25 लाख की शराब पकड़ी गई। बलिया में दो नामजद एवं पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया जबकि मऊ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
बलिया में मनियर पुलिस व स्वाट टीम ने ककरघटा स्थित मानकी देवी इंटर कॉलेज के पास बाग में छापेमारी कर एक ट्रक में छिपा कर रखी गई 830 पेटी अरुणाचल निर्मित शराब बरामद की। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक ट्रक, एक पिकअप व एक बाइक बरामद की है। मामले में पुलिस ने दो नामजद एवं पांच अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत किया।
मऊ के सराय लखंसी पुलिस ने मंगलवार की रात शराब लदी ट्रक को भैसही नदी पुल के पास से पकड़ा। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए जबकि पुलिस ने चालक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से हरियाणा निर्मित 730 पेटी और 200 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई। जिसे आरोपी मुर्गी के दानों के बीच छुपाकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
शराब मऊ के रास्ते गोरखपुर ले जाई जा रही थी। आरोपी ने फर्जी बिल्टी बनाकर ट्रक में मुर्गी का दाना लदा दिखाया था। पुलिस ने वाहन वाहन को सीजकर आरोपी को विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।