{"_id":"5e200b438ebc3e4b1c555f42","slug":"police-recovered-a-gun-from-man-who-came-from-bihar-to-perform-cremation-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार से बनारस शवदाह करने आए शख्स के पास निकला असलहा, पुलिस के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से बनारस शवदाह करने आए शख्स के पास निकला असलहा, पुलिस के उड़ गए होश
Thu, 16 Jan 2020 12:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से शव का दाह संस्कार करने आए लोगों के बीच जब एक व्यक्ति के पास से 315 बोर का कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए तो कोतवाली पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने बिहार के बक्सर निवासी विनोद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
कोतवाली इंस्पेक्टर महेश पांडे ने बताया कि गुरुवार की सुबह 7 से 9 बजे तक मैदागिन चौराहे पर एसएसपी के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान विशेश्वरगंज की ओर से आ रही एक कार को रोका गया।
विज्ञापन
कार सवार लोगों ने बताया कि वह बिहार से अपने एक परचित का दाह संस्कार करने आए हैं। पुलिस ने जब कार और उसमें सवार लोगों की तलाशी ली तो एक व्यक्ति के पास से 315 बोर का कट्टा और पांच कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि बक्सर बिहार निवासी विनोद को हिरासत में लेकर बक्सर जिले की पुलिस से भी संपर्क कर उसके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।