फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police reached Pradhan's door after receiving information about firing

Varanasi News: प्रधान के दरवाजे पर गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस

Wed, 23 Apr 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police reached Pradhan's door after receiving information about firing
जलालपुर। थाना क्षेत्र के उदपुर ग्राम प्रधान के दरवाजे पर सोमवार की देर रात गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। पुलिस घटना से इनकार करते हुए बुलेट के साइलेंसर की आवाज बता रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अपने खेत को गांव के सुखई सरोज को तीन बीघा जमीन तीसरिया पर खेती करने के लिए दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कराकर अनाज बाट रहे थे तभी सुखई का बेटा पहुंचकर अपने पिता को डांटने लगा और हमें भी बाला। इसके बाद पिकअप पर गेहूं लादकर मैं घर चला गया। आरोप लगाया कि करीब आधा घंटा बाद कुछ लोग आए और मेरे घर से 100 फीट दूर हवाई फायर किया। बरामदा के सामने आकर फायर किया और गाली देते हुए भाग गया। इस बाबत थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने कहा कि रात को उदपुर गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पता चला कि किसी बुलेट बाइक के साइलेंसर की आवाज थी। अगल-बगल के लोगों ने बताया कि फायरिंग जैसी कोई आवाज सुनाई नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed