{"_id":"6816099463f9b9f3d10b7c3d","slug":"police-raided-house-and-seized-narcotics-in-manduadih-at-varanasi-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: थाने से 200 मीटर दूर चल रहा था मादक पदार्थों की बिक्री का गंदा धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: थाने से 200 मीटर दूर चल रहा था मादक पदार्थों की बिक्री का गंदा धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़
Sat, 03 May 2025 05:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 May 2025 05:48 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले के मंडुवाडीह में शनिवार की शाम छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स बरामद किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मकान में मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मंडुवाडीह थाने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सरकारीपुरा स्थित संकरी गली में एक पांच मंजिला मकान में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का अवैध धंधा चल रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब शनिवार को पुलिस के साथ एडीसीपी काशी जोन ने छापा मारा।
विज्ञापन
तलाशी अभियान में गिरफ्त में आए दो भाई
उन्होंने ने ड्रोन से तलाशी अभियान चलाया तो दो भाई गिरफ्त में आए। दोनों के पास से हरियाणा निर्मित शराब की 25 बोतल, सवा किलो गांजा, तमंचा, दो कारतूस, कोकीन पैक करने की पन्नी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पैकिंग मशीन, आधा दर्जन रजिस्टर, कंडोम और एमडीएमए क्रिस्टल बरामद हुआ। देर रात तक दोनों के ठिकानों पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
चेतगंज थाने की नाटीइमली चौकी के इंचार्ज शुभेंदु दीक्षित ने लकड़मंडी चौराहे पर ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शुक्रवार को चेकिंग के दौरान चंदौली के एकौनी निवासी अनिकेत चौहान को पकड़ा। अनिकेत के पास से 12 पुड़िया गांजा, 10 पुड़िया हेरोइन, दो पुड़िया कोकीन, दो आईफोन और केटीएम बाइक बरामद हुई। अनिकेत से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो पता लगा कि वह किसी के लिए मादक पदार्थों की सप्लाई का काम करता है।
विज्ञापन
सर्विलांस की मदद से संकरी गली में पहुंची पुलिस
पुलिस सर्विलांस की मदद से सरकारीपुरा स्थित संकरी गली में पहुंची। वहां लगभग 800 वर्गफीट में बने पांच मंजिला मकान के अंदर मौजूद लोगों ने सीसी कैमरे से बाहर का नजारा देख कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद रात भर घर की पहरेदारी की। इस दौरान मकान में रहने वाले लोगों ने अपनी जान-पहचान के वकीलों को बुला लिया। शनिवार को वकीलों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडीसीपी काशी जोन ने कहा कि अगर मकान के अंदर के लोग बाहर नहीं आएंगे तो पुलिस को दूसरा तरीका अपनाना होगा।
ड्रोन उड़ा कर देखा तो सामने आई ये बात
पुलिस ने ड्रोन उड़ा कर मकान की पांचवीं मंजिल को देखा तो सामने आया कि भवन स्वामी कुछ सामग्री नष्ट करने का प्रयास कर रहा है। साथ ही, अपने मोबाइल फोन को भी वह छत से नीचे फेंकता हुआ दिखा। कड़ी मशक्कत के बाद जब पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर से देवेंद्र मिश्रा और महेंद्र मिश्रा निकले। दोनों ने खुद को चौक क्षेत्र निवासी सगा भाई बताया। हालांकि पुलिस को दोनों भाइयों द्वारा बताए गए पते पर संदेह है।
अधिकारी ने कही ये बात
एडीसीपी काशी जोन ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए चेतगंज थाने ले जाया गया है। फिलहाल यह सामने आया है कि दोनों वर्ष 2018 से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। उनके खिलाफ वाराणसी के अलावा लखनऊ, सुल्तानपुर सहित अन्य जिलों में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन