{"_id":"6171bba253f73248ba41e90a","slug":"police-raided-at-apna-dal-national-president-house-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: देर रात अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पुलिस ने दी दबिश, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: देर रात अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पुलिस ने दी दबिश, जानें मामला
Fri, 22 Oct 2021 12:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल की शुक्रवार को सारनाथ में आयोजित अधिकार यात्रा को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। गुरुवार की रात में पुलिस ने अपना दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घर दबिश दी। मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने लहरतारा बौलिया के मानिक नगर कॉलोनी में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण पटेल व नेता डॉ. पल्लवी पटेल के आवास पर रात में दबिश दी।
विज्ञापन
हालांकि पल्लवी पटेल मौके पर नहीं मिलीं। प्रदेश महासचिव और अन्य कार्यकर्ता के घरों के बाहर पुलिस ने पहरा बैठा दिया है। पुलिस के मुताबिक सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे ट्रैक्टर यात्रा कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिलने के कारण यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों के लिए अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव के अनुसार 22 को सारनाथ से यात्रा शुरू होगी और 30 अक्तूबर को मिर्जापुर में समाप्त होगी।
विज्ञापन