फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police raid the house of Vishwa Hindu Sena President in connection with the controversial poster

विवादित पोस्टर के मामले में विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष के घर पुलिस का छापा

Thu, 08 Jul 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police raid the house of Vishwa Hindu Sena President in connection with the controversial poster
वाराणसी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के पोस्टर चस्पा करने के आरोप में विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मंगलवार की देर रात पुलिस ने अरुण पाठक के भेलूपुर स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान अरुण पाठक के भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि बेटी का मोबाइल सहित सीसीटीवी का डीवीआर आदि पुलिस उठा ले गई। वहीं अरुण पाठक ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अरुण पाठक ने अपने फेसबुक वॉल से बुधवार को मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए भेलूपुर थाने की पुलिस पर आरोप लगाया। कहा कि रात के 1.30 बजेे घर पर पुलिस भेजी जाती है। जैसे वो एक हिंदूवादी नेता का नहीं आतंकवादी का घर हो। सुरक्षा के लिए लगे सीसी कैमरा, डीवीआर और मेरी बेटी का मोबाइल भी पुलिस छीन ले गई। मेरे भाई को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिनकी किडनी खराब है।
विज्ञापन

उधर, अरुण की तलाश में तीन थानों की पुलिस टीम लगी हुई है। बिहार तक पुलिस उसकी खोज में ताबड़तोड़ छापा मार रही है। पुलिस के अनुसार बिहार के किसी जिले में अरुण शरण लिया हुआ है। तकनीकी जानकारी होने के कारण मोबाइल ट्रेस कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को अरुण पाठक ने सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर और लंका बीएचयू आदि इलाकों में विवादित पोस्टर चस्पा कराया था। इस मामले में भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके पहले कैंट स्टेशन सहित रोडवेज परिसर में पोस्टर चस्पा हुआ था। इस मामले में भी सिगरा थाने में अरुण पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। दोनों थानों की पुलिस को अरुण की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed