{"_id":"671fe0156481c647df0b0823","slug":"police-personnel-seen-road-from-dhanteras-to-deepawali-cp-said-officers-should-do-foot-patrolling-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : धनतेरस से दीपावली तक सड़क पर नजर आएं पुलिस कर्मी, CP बोले- अफसर करें पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : धनतेरस से दीपावली तक सड़क पर नजर आएं पुलिस कर्मी, CP बोले- अफसर करें पैदल गश्त
Tue, 29 Oct 2024 12:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:34 AM IST
सार
Varanasi News : दीपावली में सुरक्षा के बाबत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया हैं।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनतेरस से लेकर दीपावली तक कमिश्नरेट के सभी पुलिस कर्मी सड़क पर नजर आएं। शाम से रात तक फोर्स के साथ अफसर पैदल गश्त करें। आभूषण की दुकानों और बैंकों के इर्द-गिर्द पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरते। ये निर्देश सोमवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट के अफसरों और थानाध्यक्षों को दिया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि ज्वाइंट सीपी, एडिशनल सीपी और सभी डीसीपी व एडीसीपी फोर्स के साथ शाम के समय गश्त करें। बताया कि वह खुद भी पैदल गश्त करेंगे और संवेदनशील पॉइंट पर पुलिस कर्मियोंं की ड्यूटी को चेक करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीपावली तक सभी एसीपी अपनी सर्किल के थानाध्यक्षों और चौकी इंचार्जों के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करें। फैंटम दस्ते और पीआरवी के पुलिस कर्मी सतर्कता बरतें। शहर में जाम न लगने पाए, इसके मद्देनजर यातायात पुलिस के साथ समन्वय बनाकर थानाध्यक्ष काम करें।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि हाल के दिनों में चोरी, उचक्कागिरी और लूट के जो भी आरोपी जमानत पर जेल से छूट कर आए हों, थाना स्तर पर उनकी गतिविधियों का सत्यापन कराया जाए। सुरक्षा, सतर्कता और निगरानी को लेकर किसी भी स्तर पर चूक न होने पाए।