फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police pensioners will meet on the second Sunday of every month

पुलिस पेंशनरों की हर माह के दूसरे रविवार को होगी बैठक

Wed, 04 Aug 2021 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police pensioners will meet on the second Sunday of every month
वाराणसी। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर माह के दूसरे रविवार को बैठक होगी। इसमें पेंशनरों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा। मंगलवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने यातायात पुलिस लाइन के सभागार में पेंशनरों के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। पुलिस पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के सचिव हरिशंकर दूबे व उपाध्यक्ष सर्वजीत शाही ने बताया कि जिले में रिटायर्ड पुलिस पेंशनरों की संख्या 2850 है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कल्याण बोर्ड के सचिव से पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस पेंशनरों की सूची जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा। वहीं शस्त्र लाइसेंस, वरासत एवं नवीनीकरण में आ रही समस्याओं के निस्तारण और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित बिल सत्यापन समयबद्ध रूप से कराए जाने का निदेश दिया। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव को लेकर पेंशनरों को आगाह और जागरूक किया। बैठक में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार, डीसीपी वरूणा जोन विक्रांत वीर, अपर पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय आदित्य लाग्हें आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed