फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police on high alert in Varanasi ahead of Jume ki Namaz and I love mohammad

Varanasi News: जुमे की नमाज को लेकर काशी में पुलिस अलर्ट, शहर के कई इलाकों में किया पैदल मार्च

Fri, 26 Sep 2025 02:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 26 Sep 2025 02:10 PM IST
सार

त्योहारों व जुमे की नमाज को देखते हुए शुक्रवार को वाराणसी शहर के कई इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। कहा कि बिना अनुमति के किसी तरह का कार्यक्रम करना वर्जित है। ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
Police on high alert in Varanasi ahead of Jume ki Namaz and I love mohammad
पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जुमे की नमाज और नवरात्रि के त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। इसे लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर समेत शहर के कई इलाकों में पुलिस द्वारा पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। नमाज से पहले बजरडीहा, जीवधिपुर, खोजवा इलाके में डीसीपी काशी एसीपी भेलुपुर भेलुपुर थानाध्यक्ष सहित समस्त चौकी प्रभारी और फोर्स के साथ गश्त किया गया है। 

विज्ञापन


मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस पैदल मार्च निकाल कर चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रही है। भेलुपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा रेवड़ी तालाब सहित अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पुलिस की टीम गश्त कर रही है। इसके अलावा ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है। खासकर ज्ञानवापी मस्जिद परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन


डीसीपी काशी गौरव बसंवाल ने कहा कि वाराणसी के बजरडीहा, खोजवां में 5 किलोमीटर लंबी गस्थ की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए आदेश लेना लेना होता है। अगर कोई इसका पालन नहीं करता तो कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

जुम्मे की नमाज और नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

Police on high alert in Varanasi ahead of Jume ki Namaz and I love mohammad
जुम्मे की नमाज और नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को होने वाली जुम्मे की नमाज़ और नवरात्र उत्सव के मद्देनज़र डीआईजी शिवहरी मीना ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, दालमंडी और सनातन धर्म इंटर कॉलेज स्थित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एडीसीपी सरवन टी, एसीपी दशाश्वमेध, चौक थाना प्रभारी और दशाश्वमेध प्रभारी अपनी पूरी फोर्स के साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान लंगड़ा हाफिज मस्जिद से नई सड़क होते हुए दालमंडी तक पैदल मार्च निकाला गया और चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई।

अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी गई। साथ ही, काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। डीआईजी ने पूजा पंडाल आयोजकों से संवाद कर पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा एंट्री और एग्जिट पॉइंट को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed