{"_id":"67856eba2147fb71a10f5ac3","slug":"police-officers-along-with-up-ssf-commandos-did-foot-patrolling-varanasi-news-c-20-vns1056-854615-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: यूपी एसएसएफ के कमांडो के साथ पुलिस अफसरों ने की पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: यूपी एसएसएफ के कमांडो के साथ पुलिस अफसरों ने की पैदल गश्त
विज्ञापन
- मकर संक्रांति के स्नान और दर्शन-पूजन के मद्देनजर गंगा घाटों से लेकर सड़क तक अतिरिक्त सतर्कता
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मकर संक्रांति के स्नान और दर्शन-पूजन के मद्देनजर कमिश्नरेट की पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। सोमवार की शाम अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) और एडीसीपी काशी जोन ने उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (यूपीएसएसएफ) के कमांडो के साथ पैदल गश्त की। विश्वनाथ धाम से गोदौलिया चौराहा होते हुए दशाश्वमेध घाट तक पुलिस अफसरों ने भीड़ प्रबंधन की जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी को परखा।
अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा ने कहा कि मकर संक्रांति पर 21 प्रमुख गंगा घाटों पर ड्रोन और सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। गोदौलिया से मैदागिन तक भीड़ प्रबंधन के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि शोहदों और जेबकतरों की निगरानी के लिए विश्वनाथ धाम के दो किलोमीटर के दायरे में 450 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात किए गए हैं। विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र को पांच सेक्टर में बांटकर 45 ड्यूटी पॉइंट बनाए गए हैं।
-- -
जल पुलिस के बेड़े में जल्द शामिल होंगी दो और मोटरबोट
जल पुलिस के बेड़े 12-12 सीट की दो और मोटरबोट जल्द ही शामिल होंगी। दोनों मोटरबोट 70 हॉर्स पावर और 50 हॉर्स पावर की होगी। 70 हॉर्स पॉवर वाली मोटरबोट का इस्तेमाल विशिष्टजनों के आगमन पर उनके लिए किया जाएगा। दूसरी मोटरबोट गंगा में पेट्रोलिंग के अलावा वीआईपी ड्यूटी के लिए भी इस्तेमाल की जाएगी। फिलहाल जल पुलिस के पास चार मोटरबोट हैं। उधर, इस संबंध में कमिश्नरेट की जल पुलिस के नोडल ऑफिसर सरवणन टी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर से अत्याधुनिक उपकरणों से लैस दो मोटरबोट जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा वाटर स्कूटर जैसे संसाधन भी जल्द ही कमिश्नरेट की जल पुलिस को मिलने की पूरी संभावना है।