फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police not arrest accused of threatening suspended wrestling association president Sanjay Singh Bablu

Varanasi News: पकड़ में नहीं आया निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष को धमकाने का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 19 Jan 2024 12:22 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 19 Jan 2024 12:22 PM IST
सार

निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को धमकाने का आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी ने संजय सिंह को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। जांच के बाद पुलिस ने शराब के नशे में धमकी देने की बात बताई, लेकिन आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आया।

विज्ञापन
Police not arrest accused of threatening suspended wrestling association president Sanjay Singh Bablu
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को फोन कर जान से मारने की धमकी देने वाला महेंद्र यादव गाजीपुर के जेवर गांव स्थित अपने घर में पुलिस को नहीं मिला। 

विज्ञापन


परिजनों ने भेलूपुर थाने की पुलिस को बताया कि शराब पीने के चक्कर में वह कहां चला जाता है, इसकी जानकारी किसी को नहीं रहती है। फिलहाल, एक टीम महेंद्र के गांव और उसके आसपास के इलाके में तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कबीर नगर, दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह बबलू की तहरीर पर 13 जनवरी की रात भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मोबाइल नंबर से संबंधित व्यक्ति को चिह्नित कर घर पर दबिश दी, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है। उसकी तलाश में टीम लगी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed