फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Memorial Day: Tribute paid to brave martyred soldiers

पुलिस स्मृति दिवस: वीर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Police Memorial Day: Tribute paid to brave martyred soldiers
पुलिस स्मृति दिवस शनिवार को मनाया गया। विविध आयोजन के जरिये शहीदों को नमन किया गया। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने श्रद्धांजलि दी। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया।
विज्ञापन

बरेका स्थित आरपीएफ बैरक में 64वां पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर आरपीएफ के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने देश के रेलवे सुरक्षा बल के 13 बल सदस्यों के नाम को पढ़कर उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया। शहीदों की याद में मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आईपी सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त आदि रहे।
विज्ञापन


एनडीआरएफ ने शहीदों को किया नमन
11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा ने पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद होने वाले 188 देश के सभी अर्धसैनिक बल व पुलिस बल कार्मिकों के नाम पढ़ते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वीर जवानों की शहादत को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को सभी पुलिस बल इस दिन को उनके बलिदान व वीरता की याद में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






सम्मान समारोह का आयोजन
पुलिस स्मृति दिवस पर शनिवार को कपसेठी चौराहे पर एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव व थाना अध्यक्ष कपसेठी प्रवीण कुमार को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, नवीन सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed