फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police makes outrage and chaos in ghazipur vilaage after stone attack

पुलिस पर हुई पत्थरबाजी तो घर में घुस मचाया तांडव, पूरे गांव में दहशत

Thu, 06 Apr 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
police makes outrage and chaos in ghazipur vilaage after stone attack
दल-बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने घरेलू सामान तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के  ताजपुर कुर्रा गांव में पारिवारिक विवाद में पहुंची पुलिस ने एक घर में जमकर तांडव मचाया। ऐसा तब हुआ जब परिवार वाले एक पुलिस कर्मी से उलझ गए और पथराव कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे और घर में घुसकर तांडव मचाया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बाइक, जीप, फ्रिज सहित घर के सामान को तोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार सहित गांव के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


चार अप्रैल की रात ताजपुर कुर्रा गांव के चारोघर मोहल्ला निवासी शकील का उसकी पत्नी जोहरा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी ने फोन कर इसकी सूचना यूपी-100 पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कराकर चली गई थी। दूसरे दिन जोहरा की तहरीर पर पति  शकील के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सायंकाल पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही थी। शकील के चचेरे भाई के घर पहुंचकर पुलिस ने महिलाओं से शकील के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान महिलाओं में कहासुनी और विवाद शुरू हो गया।

महिलाओं का गुस्सा देख पुलिस कर्मी घर से बाहर निकलकर जाने लगे। तभी किसी ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिया। जिसमें एक पुलिस कर्मी अभिनीत दुबे घायल हो गया। इसके बाद पुलिस कर्मी थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया।

इसके बाद थानाध्यक्ष विपिन सिंह बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को लेकर ताजपुर गांव में पहुंचे। वहां जावेद के घर में छह कमरों में रखे फ्रिज, पंखा, बर्तन, आलमारी सहित अन्य सामान तोड़फोड़ दिया।


यही नहीं जावेद के बाहर खड़ी जलीलुद्दीन की बोलरो सहित शमशेर और शोएब की बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जावेद के परिवार की महिलाओं का आरोप था कि पुलिस कर्मियों ने शकील के संबंध में पूछताछ करने के दौरान उन्हें गाली देते हुए दुर्व्यवहार किया।

पुलिस को इस तांडव से ग्रामवासी सहमे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed