फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police lock on 'Sakoon' of Nilgiri Infracity fraud case

करोड़ों की ठगी मामला: नीलगिरी इंफ्रासिटी के ‘सुकून’ पर पुलिस का ताला, तीन लग्जरी कार और आवास कुर्क

Sat, 14 May 2022 09:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2022 09:40 AM IST
सार

 करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में  नीलगिरी इंफ्रासिटी का दफ्तर चलाने वाले एमडी विकास सिंह, उनकी पत्नी रितु सिंह और पार्टनर की 13.60 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Police lock on 'Sakoon' of Nilgiri Infracity fraud case
नीलगिरी इंफ्रासिटी के एमडी विकास सिंह के वाहन जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन और टूर पैकेज के नाम पर लोगों को ऑफर देकर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में नीलगिरी इंफ्रासिटी के एमडी विकास सिंह के महमूरगंज स्थित आवास सुकून पर पुलिस ने ताला लगा दिया। शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने आवास, तीन लग्जरी कार सहित अन्य संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की। नियमानुसार पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई।

विज्ञापन


मलदहिया के इंडियन प्रेस कालोनी में नीलगिरी इंफ्रासिटी का दफ्तर चलाने वाले एमडी विकास सिंह, उनकी पत्नी रितु सिंह और पार्टनर की 13.60 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत ही यह पूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में सिगरा थाने की पुलिस महमूरगंज के सौभाग्य लक्ष्मी महराज नगर कॉलोनी स्थित नीलगिरी इंफ्रासिटी के एमडी विकास सिंह के आवास सुकून विला 11 पहुंची। यहां डुगडुगी पिटवाकर उसकी 45 लाख और 40 लाख की कीमत की एक-एक कार, दो अन्य कार सहित उसके आवास को सील किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 31 अगस्त को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

महमूरगंज निवासी नीलगिरी इंफ्रासिटी कंपनी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी पत्नी रितु सिंह और प्रबंधक प्रदीप यादव को चेतगंज थाने की पुलिस ने पिछले साल 31 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही तीनों जेल में बंद हैं। इस मामले में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने जांच टीम का गठन भी किया है।

साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने भी नीलगिरी इंफ्रासिटी कंपनी पर धोखाधड़ी की फाइल मंगाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के साथ ही नीलगिरी इंफ्रासिटी से खुद को पीड़ित बताते हुए लोग थाने पहुंच रहे हैं और शिकायती पत्र भी दे रहे हैं।

भूमि जब्तीकरण की भी कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस भूमि जब्तीकरण की कार्रवाई में भी जुट गई है। इसमें पार्टनर प्रदीप यादव की 16 स्थानों पर भूमि जब्त की जानी है, इसकी कीमत 8 करोड़ 68 लाख है। इसके साथ ही विकास सिंह की वाराणसी और चंदौली में जमीन और पत्नी रितु सिंह की 92 लाख की जमीन को जब्त किया जाना है। पिछले दिनों ही पुलिस आयुक्त की ओर से इसके लिए जिलाधिकारी वाराणसी और चंदौली को भी आदेश की कॉपी भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed