{"_id":"66f524e36f45431cd9080cd2","slug":"police-inspector-surya-prakash-pandey-accused-of-robbery-arrested-under-gangster-act-in-varanasi-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: डकैती का आरोपी निलंबित दरोगा 14 दिन बाद फिर भेजा गया जेल, गैंगस्टर में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: डकैती का आरोपी निलंबित दरोगा 14 दिन बाद फिर भेजा गया जेल, गैंगस्टर में हुई कार्रवाई
Thu, 26 Sep 2024 02:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 26 Sep 2024 02:39 PM IST
सार
वाराणसी जिले में सराफा व्यवसायी से साथियों संग लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दरोगा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
निलंबित दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डकैती का आरोपी निलंबित दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय 14 दिन बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर जिला जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। सूर्य प्रकाश को गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में पुलिस लाइन के गेट के पास से आदमपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में सूर्य प्रकाश के एक साथी की पुलिस को तलाश है। जबकि, उसके चार साथी पहले से ही जिला जेल में हैं।
विज्ञापन
आभूषण व्यवसायी जयपाल कुमार के दो कर्मचारियों को रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के पास गत 22 जून की रात बस से उतार कर सूर्य प्रकाश पांडेय और उसके साथियों ने 42 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में 24 जुलाई को तत्कालीन नदेसर चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश पांडेय और उसके दो साथियों अहिरौली के विकास मिश्रा व आयर बाजार के अजय गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सूर्य प्रकाश पांडेय बलिया का मूल निवासी और प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के शुक्ला मार्केट, सलोरी का रहने वाला है। इसके बाद निलेश यादव और योगेश पाठक उर्फ सोनू गिरफ्तार हुआ था। मुकेश दूबे उर्फ हनी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
सूर्य प्रकाश पांडेय इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत पाकर 12 सितंबर को रिहा हुआ था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए रामनगर थाने में ही सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में गैंग का लीडर सूर्य प्रकाश पांडेय को बनाया गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामनगर राजू सिंह ने बताया कि सूर्य प्रकाश गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकेश दूबे उर्फ हनी की तलाश जारी है। शेष अन्य चार आरोपी पहले से ही जेल में हैं।
लचर पैरवी से मिली थी जमानत, हो रही जांच
सूर्य प्रकाश पांडेय को पुलिस की लचर पैरवी के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इस मामले में फटकार लगाते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने तत्कालीन रामनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और एसीपी कोतवाली अमित कुमार श्रीवास्तव को गत 11 सितंबर को उनके पद से हटा दिया था। इसके साथ ही इंस्पेक्टर और डिप्टी एसपी के खिलाफ डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल को विभागीय जांच सौंपी है।