{"_id":"5ac119a54f1c1bf5618b4f2b","slug":"police-inquiry-to-hotel-businessman-in-case-of-threatening-call-to-city-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट को धमकाने के मामले में होटल कारोबारी से पूछताछ, दो को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट को धमकाने के मामले में होटल कारोबारी से पूछताछ, दो को लिया हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
बनारस के सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम को पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर धमकाने के मामले में रविवार को एक होटल कारोबारी से पुलिस ने पूछताछ की। इसके साथ ही इस मामले में बिहार निवासी दो लोगों को क्राइम ब्रांच हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
संभावना जताई गई है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। सिटी मजिस्ट्रेट को कॉल कर धमकाने के मामले में कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ 12 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच ने शुरू की तो सामने आया कि जिस नंबर से धमकी आई थी उसी से एक होटल कारोबारी से भी संपर्क किया गया था। रविवार को होटल कारोबारी से पूछताछ की गई कि फोन करने वाले से उसके क्या संबंध हैं और क्या वजह थी।
विज्ञापन
इसके साथ ही होटल कारोबारी की पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि भी खंगाली जा रही है। इस मामले में एटीएस सहित अन्य सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हफ्ते भर में मामले का पटाक्षेप होने की पूरी संभावना है।