फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police illegal liquor destroyed by grounded worth 2.5 crores in varanasi

वाराणसी: ढाई करोड़ की शराब पर पुलिस ने चलवाई जेसीबी, देसी और अंग्रेजी शराब की 4000 पेटियां हुईं नष्ट

Sat, 10 Jul 2021 07:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Jul 2021 07:08 PM IST
सार

पिछले तील साल से आबकारी मामलों में जब्त और बरामद 4000 पेटी अवैध शराब को रामनगर में दफन किया गया। यह शराब 37 मुकदमों में पकड़ी गई थी।

विज्ञापन
police illegal liquor destroyed by grounded worth 2.5 crores in varanasi
शराब को जमीदोंज कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पिछले तीन साल से रामनगर थाने में 37 मुकदमों में बरामद और जब्त 4000 पेटी देसी और अंग्रेजी अवैध शराब शनिवार शाम रामनगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप मैदान में नष्ट की गई। गड्ढे की खुदाई कर माल को जमींदोज किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नष्ट माल की कीमत दो करोड़ 65 लाख रुपये आंकी गई है। न्यायालय के आदेश पर जब्त शराब को नष्ट किया गया है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देशन में गठित टीम डीसीपी काशी जोन और एडीसीपी क्राइम की निगरानी में सात दिनों के अंदर इस कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि थानों में पिछले तीन साल से पड़े विभिन्न ब्रांड के देसी और अंग्रेजी अवैध शराब के संबंधित 37 मुकदमों के निस्तारण के लिए अपर पुलिस आयुक्त अखिलेश मीणा के निर्देशन में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार, एडीसीपी काशी विकास चंद्र त्रिपाठी और एडीसीपी अपराध डीके पुरी ने सात दिनों के अंदर न्यायालय की प्रक्रिया को पूरा कराते हुए और न्यायालय के निर्देश पर जब्त और बरामद अवैध शराब की 4000 पेटी को नष्ट कराया। इसकी कीमत दो करोड़ 65 लाख आंकी गई। नष्ट प्रक्रिया में एसीएम-पंचम, एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक गुलाब सिंह और रामनगर थाने की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed