फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police guideline for shivratri that do gentle behave with devotee

महाशिवरात्रिः पुलिस को निर्देश, श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आएं, मुस्तैदी से करें ड्यूटी

Tue, 13 Feb 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 13 Feb 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
police guideline for shivratri that do gentle behave with devotee
डीएम और एसएसपी ने महाशिवरात्रि की सुरक्षा तैयारियों को दिया अंतिम रूप - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि की सुरक्षा तैयारियों को सोमवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने अंतिम रूप दिया। हरिश्चंद्र कॉलेज में पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को उनके ड्यूटी प्वाइंट्स और अन्य दिशा-निर्देशों से अवगत कराने के साथ ही पूरी मुस्तैदी बरतने की ताकीद की। यह भी निर्देश दिया कि सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से पूरी शालीनता से पेश आएं। किसी से दुर्व्यवहार न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। 
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में वीवीआईपी के दर्शन-पूजन का समय मंगलवार की रात आठ से दस बजे तक निर्धारित है। वीवीआईपी बांसफाटक से मंदिर में प्रवेश करेंगे। मैदागिन और रामापुरा से किसी भी सूरत में वाहन गोदौलिया की ओर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड से सघन तलाशी कराई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहेंगे और शिकायतों की जानकारी मिलते ही उनका तत्काल समाधान कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन ड्रोन कैमरे करेंगे निगरानी
रेड जोन से गंगा घाटों तक निगरानी के लिए जिला पुलिस तीन ड्रोन कैमरे लगाएगी। सोमवार आधी रात से सात एडिशनल एसपी, 15 डीएसपी, 30 थानेदार, 161 दरोगा, 1115 कांस्टेबल, आठ कंपनी पीएसी, दो कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल, 11 एनडीआरएफ की 12 टीम, बीडीएस, डॉग स्क्वॉड और एंटी सेबोटॉज टीम गोदौलिया से मैदागिन के बीच तैनात कर दी गई। एसएसपी ने बताया कि श्रद्धालुओं को कोई समस्या हो तो वो सीधे सौ नंबर पर फोन करें या फिर अपने नजदीक मौजूद पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें।

56 मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

police guideline for shivratri that do gentle behave with devotee
ड्यूटी प्वाइंट्स पर पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि की तैयारियों के मद्देनजर डीएम योगेश्वर राम  मिश्र ने सोमवार को जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हरिश्चंद्र पीजी कालेज में बैठक की। प्रशासन की ओर से कुल 56 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पांच जोनल और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। जोनल मजिस्ट्रेट में दस अधिकारी तीन पालियों में दर्शन चलने तक ड्यूटी करेंगे। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट में 46 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो 24 घंटे ड्यूटी करेंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों को महाशिवरात्रि तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया गया है। बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और परिवहन सुविधा बेहतर करने के निर्देश दिए। 

14 फरवरी की रात तक मैदागिन से रामापुरा तक नो व्हीकल जोन
- मैदागिन से गोदौलिया होते हुए रामापुरा तक वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।
- लक्सा थाने से गिरजाघर होते हुए गोदौलिया तक वाहन न आएंगे और न जाएंगे।
- लहुराबीर से मैदागिन और बेनियाबाग की ओर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
- अस्सी से गोदौलिया की ओर जाने वाले वाहनों को सोनारपुरा चौराहा पर रोक दिया जाएगा।
- भेलूपुर थाने के सामने से रेवड़ी तालाब होते हुए रामापुरा जाने वाले वाहनों को भेलूपुर चौराहा पर रोक दिया जाएगा।
- यह प्रतिबंध इन मार्गों से जुड़ी गलियों पर लागू भी रहेगा।
- नो इंट्री 13 फरवरी की रात और 14 फरवरी की आधी रात तक नहीं खुलेगी।
नोट :
- शव वाहन, फायर ब्रिगेड वाहन और एंबुलेंस रूट डायवर्जन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
- बीमार और दिव्यांग लोगों को वाहन के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की इजाजत मौके पर मौजूद अधिकारी दे सकेंगे।
- मेला ड्यूटी में लगे अधिकारियों, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के वाहन मैदागिन से आगे नहीं जाएंगे। इनके वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कोतवाली थाना परिसर और टाउनहाल में रहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed