फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police freed five children working at Harishchandra Ghat

हरिश्चंद्र घाट पर काम करने वाले पांच बच्चों को पुलिस ने कराया मुक्त

Mon, 28 Jun 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police freed five children working at Harishchandra Ghat
वाराणसी। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए हरिश्चंद्र घाट स्थित लकड़ी टाल पर मासूम बच्चों के काम करने की फोटो पर रविवार को भेलूपुर पुलिस हरकत में आई। अपराह्न घाट पर पहुंचकर पुलिस ने पांचों बच्चों को मुक्त कराया। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर बाल कल्याण अधिकारी शबाना खान और चौकी अस्सी प्रभारी दीपक कुमार ने पश्चिम बंगाल निवासी बच्चों को मुक्त कराया। इस दौरान घाट किनारे रहने वालों से पुलिस और बाल कल्याण अधिकारी की हल्की नोकझोंक भी हुई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि बरामद बच्चे पश्चिमी बंगाल के रहने वाले हैं। कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर हरिश्चंद्र घाट पर लकड़ी ढोते हुए की तस्वीरें वायरल हुई थी। बरामद बच्चों को चाइल्ड लाइन की सुपुदर्गी में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed