फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police found woman safe in case of dowry murder in Azamgarh

Azamgarh News: मां ने दर्ज कराया था दहेज के लिए बेटी की हत्या का मामला; पुलिस ने एक साल बाद सही-सलामत ढूंढ निक

Mon, 18 Dec 2023 10:12 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 18 Dec 2023 10:12 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में एक महिला ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मां ने बेटी के ससुरारालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, एक साल बाद पुलिस ने बेटी को सही-सलामतत ढूंढ निकाला। अब उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
police found woman safe in case of dowry murder in Azamgarh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में एक वर्ष पहले जिस युवती की दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया गया था, पुलिस ने उसे सही-सलामत ढूंढ़ निकाला। पुलिस के डर से युवती गुजरात से मायके आई। इसके बाद मां उसे लेकर बिलरियागंज थाने पहुंची।

विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी रेहाना पत्नी शमसुद्दीन ने पुत्री आशिया की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की न्यायालय से गुहार लगाई थी। आरोप था कि आशिया के पति शेरा उर्फ सलीम, ससुर जमील, सास परमरी, ननद रोमा दहेज में बाइक की मांग करते हैं। आरोप लगाया गया कि आशिया की 27 अक्तूबर 2022 को हत्या करके शव को गायब कर दिया गया।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर आशिया के ससुराल पक्ष के शेरा उर्फ सलीम, जमील, परमरी, ननद रोमा व ननद शेरा के खिलाफ 28 अगस्त 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सगड़ी कर रहे थे। सर्विलांस सेल के माध्यम से आशिया के गुजरात में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने एक टीम गठित कर गुजरात भेजा। टीम जब गुजरात पहुंची तो आशिया को पुलिस द्वारा खोजबीन की जानकारी हो गई। आशिया वहां से भागकर अपने घर बिलरियागंज आ गई। 17 दिसंबर 2023 को आशिया की मां रेहाना पत्नी शमसुद्दीन अपनी पुत्री आशिया के साथ थाने पर पहुंच गई। उसने बताया कि उसकी पुत्री लगभग एक साल पहले कहीं चली गई थी। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। इसलिए उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। अब वह शनिवार की शाम को घर आ गई तो वह उसको लेकर थाने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि पहले ही आभास हो गया था कि ससुराल पक्ष को फंसाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। चूंकि कोर्ट का आदेश था इसलिए मुकदमा दर्ज कर लिया। जब इसकी गहनता से जांच की गई तो युवती के गुजरात में होने की जानकारी मिली। जब पुलिस वहां पहुंची तो यह खुद यहां आ गई। अभी इससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed