फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against husband and in-laws for threatening to make an obscene video viral in varanasi

वाराणसी: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, पति समेत सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 04:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 13 Sep 2026 04:38 PM IST
सार

वाराणसी में महिला ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पति समेत सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Police FIR against husband and in-laws for threatening to make an obscene video viral in varanasi
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र की महिला ने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ना और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार पति शराब का आदी है और काम नहीं करता। वह घरों में काम कर परिवार का खर्च चलाती थी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
आरोप है कि पति व सास-ससुर उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाते थे। विरोध करने पर मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया गया और पति ने कथित तौर पर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया गया। महिला कुछ दिन पहले दोनों बेटियों के साथ मायके चली गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि वहां पति ने वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेज दिया और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed