पुलिस ने युवती के अपहरण का किया खुलासा, एसपी ने बताया- लड़की को अगवा नहीं किया गया था...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार तड़के एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया था। मंगलवार को सुबह पुलिस ने दो युवक के साथ अपहृत युवती को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर के घटना का खुलासा किया है।
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाने से कुछ दूरी पर ही चौराहा निवासी एक व्यक्ति की मां अपनी पोती के साथ सोमवार तड़के 5 बजे कूड़ा फेंकने गई थी। दादी अपनी 20 वर्षीय पोती के साथ कूड़ा फेंक कर घर की तरफ वापस जा ही रही थी कि तभी पीछे से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो आई।
जब तक युवती की दादी कुछ समझ पाती, तब तक स्कॉर्पियो का दरवाजा खोल कर उसमें सवार बदमाशों ने युवती को गाड़ी के अंदर खींच लिया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार फरार हो गए। युवती के घरवालों ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद मंगलवार को एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली।
फोन पर बनाया था भागने का प्लान
पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि एक युवक और युवती भागने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पंवारा थाना क्षेत्र के भरही नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी नफीस उर्फ मच्छर निवासी मधुपुर थाना मुंगराबादशाहपुर ने बताया कि युवती से उसका डेढ़ साल से प्रेम संबध है।
पहले से ही युवक और युवती ने फोन पर यह भागने की योजना बनाई। योजना यह थी कि नफीस गाड़ी लेकर कूड़ेदान के पास खड़ा रहेगा और युवती कूड़ा फेंकने के बहाने आएगी और गाड़ी में बैठ कर उसके साथ भाग जाएगी।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया है कि लड़की को गाड़ी में बैठाकर पहले वह कलांपुर गांव स्थित अपने साथी के घर गया। इसके बाद अपने नानी के घर पंवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव चला गया। यहां से दोनों भागने के फिराक में थे कि तभी पुलिस ने दोनों को स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया। नफीस के साथ उसका साथी भी गिरफ्तार हुआ है।