फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police encounter in Ghazipur Three cattle smugglers arrested one shot leg miscreants fleeing fire on team

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: तीन गो-तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; टीम पर गोली चलाकर भाग रहे थे बदमाश

Sun, 28 Jun 2026 12:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 28 Jun 2026 12:19 PM IST
सार

UP Encounter: गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में तीन कथित गो-तस्कर गिरफ्तार किए गए। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, खोखा और पिकअप बरामद की। आरोपियों पर एनडीपीएस और गैंगस्टर समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police encounter in Ghazipur Three cattle smugglers arrested one shot leg miscreants fleeing fire on team
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर के बिरनो थाना पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के दौरान तीन कथित गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने बताया कि बिरनो थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जरगो गांव से पलिया जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने पलिया हनुमान मंदिर के पास वाहन को रोककर जांच करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वाहन सवार आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान नोनहरा थाना क्षेत्र के नोनहरा गांव निवासी सेराज खान के रूप में हुई है। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिरनो भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

मौके से पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र निवासी संतोष राजभर और गुलालसराय निवासी दिल मोहन राठौर के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि बरामद पिकअप वाहन का उपयोग कथित तौर पर गो-तस्करी में किया जाता था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed