{"_id":"5befb5dfbdec22697e539fee","slug":"police-encounter-in-azamgarh-two-gangaster-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, सिपाही को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, सिपाही को भी लगी गोली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : amar ujala
यूपी के आजमगढ़ में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी।
बदमाशों का इलाज बीएचयू के ट्रामा सेंटर में और सिपाही का शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों के पास से लूट के 97 हजार रुपये, दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाशों में एक 50 हजार का इनामी है।
एसपी रविशंकर छवि ने बताया कि एसओ जहानागंज मनोज सिंह ब्लाक मोड़ पर वाहन चेक कर रहे थे। तभी आजमगढ़ की ओर से दो बाइक पर चार युवक आते दिखे। रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी जो जहानागंज थाने के सिपाही शोभनाथ यादव के हाथ में लगी।
विज्ञापन
वायरलेस पर सूचना देकर पुलिस ने भाग रहे युवकों का पीछा कर लिया। मेंहनगर पुलिस ने आगे से घेराबंदी की तो बदमाश अकबेलपुर गांव की तरफ मुड़ गए पर दूसरी तरफ से जहानागंज पुलिस पहुंच गई और क्रास फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से गिर पड़े जबकि दूसरी बाइक पर सवार बदमाश फरार हो गए।

Trending Videos
दोनों बदमाश गैस एजेंसी की लूट में शामिल थे
घायल सिपाही
- फोटो : amar ujala
घायल बदमाशों में गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाने के तेजपुर गांव निवासी प्रह्लाद यादव (19) पुत्र रमेश और तरवां थाने के लठवा गांव का आशीष यादव (18) पुत्र कमलेश शामिल है। गिरफ्तार बदमाशों में प्रह्लाद 50 हजार रुपये का इनामी है।
बता दें कि मुठभेढ़ में घायल दोनों बदमाश बीते शनिवार को जहानागंज थाने के रामपुर गांव के पास रिटायर्ड एसडीएम की गैस एजेंसी से 3.41 लाख रूपये की लूट में शामिल थे। इस लूट की घटना को सात बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। तीन बदमाश रूपये के लिए एजेंसी पर गए थे। बाकी चार इनकी सुरक्षा और मुखबिरी में लगे हुए थे।