फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः आजमगढ़ में फिर एनकाउंटर, दबोचा गया 75 हजार रुपये का इनामी बदमाश, दरोगा भी जख्मी

Wed, 24 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 24 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Police encounter in azamgarh one arrest and SI injured
घायल बदमाश - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों की बीच मंगलवार को एक बार फिर मुठभेड़ हई। इसमें 75 हजार का इनामी बदमाश बलवंत यादव उर्फ राहुल घायल हो गया।उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। मुठभेड़ में  दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गया। दरोगा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बदमाश को वाराणसी रेफर कर दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

कई जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड

Police encounter in azamgarh one arrest and SI injured
घायल दरोगा - फोटो : amar ujala
 महराजगंज थाने के शिवपुर तुर्कचारा मोड़ पर मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में 75 हजार का इनामी बलवंत यादव उर्फ राहुल दबोचा गया।  एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शहर के एक व्यापारी के मुनीब से 1.37 लाख की लूट मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में थी।  मंगलवार सुबह सूचना पर पुलिस टीम शिवपुर तुर्कचारा मोड़ पहुंची। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन युवक निकले और रोकने पर फायरिंग कर भागने लगे। 
 
Police encounter in azamgarh one arrest and SI injured
varanasi - फोटो : अमर उजाला
गोली महराजगंज थाने के दरोगा बसंत लाल के हाथ में लगी और वह घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में बदमाश बलवंत यादव के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। बलवंत को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दोनों साथी कंधरापुर थाने के आंखापुर निवासी पवन राय और उदयभान यादव भाग गए। बलवंत गोरखपुर के बेलाघाट थाना क्षेत्र के गुलाटी चक जीतवापुर में मकान बनाकर सपरिवार रहता है। वह मूलरूप से महराजगंज के हथियागढ़ गांव का निवासी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police encounter in azamgarh one arrest and SI injured
मौके पर पकड़ा तमंचा और कारतूस - फोटो : अमर उजाला

 बलवंत ने बताया कि वह गांव के लक्ष्मण निषाद की हत्या करने जा रहा था। बलवंतपर आजमगढ़ में 25 हजार तथा गोरखपुर और संत कबीरनगर पुलिस की ओर से भी 25-25 हजार इनाम था। उस पर आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया में लूट, हत्या के प्रयास और अन्य मुकदमे दर्ज हैं।  

 
विज्ञापन
Police encounter in azamgarh one arrest and SI injured
varanasi police encounter - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास से ऑटोरिक्शा में बैठे एक व्यापारी के मुनीम से 1.37 लाख रुपये लूटने के बाद बलवंत यादव उर्फ राहुल ने कई अवैध असलहे और कारतूस खरीदा था। शेष रकम आपस में बांट लिया। बलवंत अपने पिता के हत्यारोपी की हत्या करने की योजना तैयार किया। साथ ही घटना को अंजाम देने के लिए कई बार अलग-अलग वाहनों से गांव पहुंचकर रेकी किया। मंगलवार को इन सभी को तय समय के मुताबिक सुबह घटना को अंजाम देना था। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed