फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police commissioner of varanasi inspects Adampur police station said take action against criminals

Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने आदमपुर थाने का किया निरीक्षण, बोले- अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर करें कार्रवाई

Thu, 02 Jun 2022 04:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Jun 2022 04:45 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने गुरुवार को आदमपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई, आगंतुक रजिस्टर, सभी अभिलेखों, साफ-सफाई आदि का हाल जाना। कई निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
Police commissioner of varanasi inspects Adampur police station said take action  against criminals
पुलिस आयुक्त ने आदमपुर थाने का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने गुरुवार को आदमपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के अपराधियों और गुंडों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया। खास करके हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तेज करने और संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई, आगंतुक रजिस्टर, सभी अभिलेखों, साफ-सफाई आदि का हाल जाना।

विज्ञापन


दोपहर के समय थाने पर पहुंचे पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने थानेदार सहित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पिकेट और गश्त की व्यवस्था हो। महिला अपराध मामलों में त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी  बढ़ाएं  निगरानी
पुलिस आयुक्त ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध स्टैंड और अतिक्रमण का सफाया होना चाहिए। आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था के साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाएं। साइबर अपराध मामलों में पीड़िताओं को थाने का चक्कर न लगाएं, मुकदमा दर्ज करते हुए साइबर सेल या साइबर थाने भिजवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना एक घंटे क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए आमजनों की शिकायतों और उनके सुझाव को सुने और समझें। किसी से भी दुर्व्यवहार की शिकायत न मिले। जनसुनवाई को प्राथमिकता पर रखें। निरीक्षण में डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी काशी राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed