{"_id":"62989bd5b880ae5d174ef652","slug":"police-commissioner-of-varanasi-inspects-adampur-police-station-said-take-action-against-criminals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने आदमपुर थाने का किया निरीक्षण, बोले- अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पुलिस आयुक्त ने आदमपुर थाने का किया निरीक्षण, बोले- अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर करें कार्रवाई
Thu, 02 Jun 2022 04:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:45 PM IST
सार
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने गुरुवार को आदमपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई, आगंतुक रजिस्टर, सभी अभिलेखों, साफ-सफाई आदि का हाल जाना। कई निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने आदमपुर थाने का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने गुरुवार को आदमपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के अपराधियों और गुंडों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया। खास करके हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तेज करने और संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई, आगंतुक रजिस्टर, सभी अभिलेखों, साफ-सफाई आदि का हाल जाना।
विज्ञापन
दोपहर के समय थाने पर पहुंचे पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने थानेदार सहित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पिकेट और गश्त की व्यवस्था हो। महिला अपराध मामलों में त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी बढ़ाएं निगरानी
पुलिस आयुक्त ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध स्टैंड और अतिक्रमण का सफाया होना चाहिए। आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था के साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाएं। साइबर अपराध मामलों में पीड़िताओं को थाने का चक्कर न लगाएं, मुकदमा दर्ज करते हुए साइबर सेल या साइबर थाने भिजवाएं।
विज्ञापन
रोजाना एक घंटे क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए आमजनों की शिकायतों और उनके सुझाव को सुने और समझें। किसी से भी दुर्व्यवहार की शिकायत न मिले। जनसुनवाई को प्राथमिकता पर रखें। निरीक्षण में डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी काशी राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।