फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police commissioner of varanasi a satish ganesh suddenly visit Dashashwamedh police station instructions for foot patrolling in crowded areas

Varanasi Police: अचानक दशाश्वमेध थाने पहुंचे पुलिस आयुक्त, भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग के निर्देश

Fri, 27 May 2022 02:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 May 2022 02:47 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शुक्रवार को दशाश्वमेध थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।  निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त ने पुलिसिंग को लेकर कई निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Police commissioner of varanasi a satish ganesh suddenly visit Dashashwamedh police station instructions for foot patrolling in crowded areas
दशाश्वमेध थाने पहुंचे पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शुक्रवार को दशाश्वमेध थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में रखे तमाम फाइलों एवं  रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही थानेदार से लेकर सिपाहियों से बातचीत की।

विज्ञापन


औचक निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त ने पुलिसिंग को लेकर कई निर्देश भी दिए। कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्यवाही करें। संभ्रांत व्यक्तियों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से लगातार संवाद स्थापित करने को कहा। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में शाम को फुट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिया। 
विज्ञापन


लापरवाही में कैंट इंस्पेक्टर निलंबित
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शुक्रवार को विभागीय कार्योें में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर पर विभागीय जांच भी बैठा दी है। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में समय से जवाब कोर्ट में दाखिल नहीं कराने पाने के आरोप में कैंट इंस्पेक्टर पर यह कार्रवाई की गई।  वहीं, एक पुलिस अधिकारी से भी पुलिस आयुक्त ने जवाब तलब किया है। कैंट थाने की कमान इंस्पेक्टर प्रभुकांत को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि विभागीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं है। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह की लापरवाहियां सामने आने के बाद लाइन हाजिर और फिर निलंबित कर दिया गया। एक मामले में हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद समय पर जवाब कोर्ट में दाखिल नहीं किया जा सका।

इस बाबत एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से भी जवाब तलब किया गया कि क्यों नहीं समय रहते हाईकोर्ट में जवाब दाखिल हो पाया। पुलिस आयुक्त ने अन्य थानेदारों को भी चेतावनी पत्र भेजते हुए हिदायत दी है कि कार्यों में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई होगी। कैंट इंस्पेक्टर के मामले की जांच आईपीएस रैंक के अफसर से कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed