फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police commissioner made two children suffering from cancer sit on his chair, both of their dreams came true

Varanasi: कैंसर पीड़ित दो बच्चों को पुलिस आयुक्त ने अपनी कुर्सी पर बैठाया, दोनों का सपना हुआ पूरा

Fri, 17 Feb 2023 05:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Feb 2023 05:15 PM IST
सार

बिहार के दो कैंसर पीड़ित बच्चों का सपना था कि वो पुलिस अफसर बने। उनका ये सपना गुरुवार को वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने पूरा किया। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने दोनों बच्चों को बुलाकर ना सिर्फ अपनी कुर्सी पर बैठाया बल्कि पुलिस जिप्सी में शहर का भ्रमण भी करवाया। 

विज्ञापन
Police commissioner made two children suffering from cancer sit on his chair, both of their dreams came true
कैंसर पीड़ित दो बच्चों को पुलिस आयुक्त ने अपनी कुर्सी पर बैठाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी ने अगर कोई सपना देखा हो, जिंदगी में कुछ करना चाहता हो लेकिन पता चले कि वो सपना पूरा होने से पहले ही टूट जाएगा तो कैसा महसूस होगा। वहीं, अगर सपना टूटने से पहले ही सच हो जाए तो इंसान के हौसलों को पंख लग जाते हैं।  ऐसा ही कुछ हुआ है वाराणसी में। बिहार के दो कैंसर पीड़ित बच्चों का सपना था कि वो पुलिस अफसर बने। उनका ये सपना गुरुवार को वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने पूरा किया। 

विज्ञापन


होमी भाभा कैंसर अस्पताल में उपचार करा रहे दो बच्चों को गुरुवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने पुलिस की वर्दी पहना कर अपनी कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद उन्हें पुलिस की जिप्सी से घुमाया और पुलिस के कामकाज के बारे में बताया। दोनों की खुशी देखकर पुलिस आयुक्त ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ने विश्वास दिलाया है कि सकारात्मक ऊर्जा उनकी मदद करेगी। दोनों बच्चे शीघ्र स्वस्थ हों, यह कमिश्नरेट के सभी पुलिस कर्मियों की कामना है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के सोनाहारी गांव की शिवानी सिंह कक्षा 10 की छात्रा है और बिहार के मुजफ्फरनगर का रहने वाला शुभम सिंह कक्षा आठ का छात्र है। दोनों बच्चों का कैंसर अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों बच्चों की इच्छा भविष्य में आईपीएस अफसर बनने की है। इसी क्रम में उन्होंने वाराणसी पुलिस के मुखिया से मिलकर उनके अनुभव जानने की इच्छा जाहिर की थी। दोनों बच्चों की इच्छा पूरी करने के लिए मेक-ए-विश इंडिया संस्था के सीईओ दीपक एस. भाटिया आगे आए। दीपक ने बताया कि गंभीर बीमारियों का उपचार करा रहे बच्चों की इच्छा पूरी होने पर उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा और आशा का संचार होता है। बच्चे लंबे और दर्दनाक उपचार से दूर नहीं भागते हैं। अप्रैल 2022 से लेकर अब तक वाराणसी में ऐसे 400 बच्चों की इच्छा को पूरा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed