फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Commissioner A. Satish Ganesh arrived in Varanasi, Kashi Vishwanath and Baba Kaal Bhairav

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सीपी ए. सतीश गणेश ने संभाला कार्यभार, बाबा दरबार में हाजिरी भी लगाई

Sat, 27 Mar 2021 01:41 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 27 Mar 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Police Commissioner A. Satish Ganesh arrived in Varanasi,  Kashi Vishwanath and Baba Kaal Bhairav
सीपी ए. सतीश गणेश ने संभाला कार्यभार - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सीपी ए. सतीश गणेश शनिवार को वाराणसी पहुंचे। पुलिस कमिश्नर ने सबसे पहले बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर में भोग आरती के बाद 12:25 बजे वह गर्भगृह पहुंचे। मंदिर के अर्चक टेक नारायण ने षोडशोपचार पूजन करवाया। दर्शन पूजन करने के बाद ए. सतीश गणेश ने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर पद की जिम्मेदारी संभाली। 1996 बैच के आईपीएस ए. सतीश गणेश अब तक आगरा में एडीजी/आईजी रेंज के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन




कंप्यूटर साइंस से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले ए. सतीश गणेश मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले वर्ष 2012 में ए. सतीश गणेश वाराणसी में डीआईजी रेंज के पद पर तैनात रह चुके हैं। ए. सतीश गणेश की गिनती उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार, ईमानदार और समय के पाबंद पुलिस अफसरों में की जाती है।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त प्रणाली से कामकाज में आसानी
वाराणसी में प्रदेश सरकार ने पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की थी। इसके बाद आईपीएस ए. सतीश गणेश को वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया। पुलिस आयुक्त प्रणाली का अफसरों से लेकर आमजन से स्वागत किया। कहा, इससे आमजन को सहूलियत होगी और पुलिस का कामकाज भी आसान होगा। धरना-प्रदर्शन की अनुमति लेने जैसे काम से लेकर जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण, होटल-बार के लाइसेंस और असलहे के लाइसेंस के लिए अनावश्यक कलेक्ट्रेट के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों पर आश्रित नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed