फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police

पब्लिक बता रही कौन आया बाहर से

Tue, 21 Apr 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
police
वाराणसी। भुईली गांव से बोल रहा हूं... हमारे गांव में अभी एक युवक कानपुर से आया है... आकर उसकी जांच करा दीजिए...। ऐढ़े गांव से बोल रहा हूं... हमारे गांव में पांच-छह लोग बाहर से आए हैं... उनकी जांच करा दीजिए। इस तरह के फोन इन दिनों जिले भर से लोग 112 नंबर पर करके पुलिस से सूचनाएं साझा करते रहते हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से ज्यादातर सूचनाएं सही और सटीक रहती हैं और उनके आधार पर बाहर से आए लोगों को चिन्हित कर उनकी जांच वगैरह कराने में सहूलियत मिली है। बीती 25 मार्च को लॉकडाउन घोषित हुआ तो कोरोना वायरस के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए 112 नंबर पर जिले के 537 लोगों ने फोन किया। लॉकडाउन प्रथम के खत्म होने के दिन यानी 14 अप्रैल को कोरोना वायरस से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए 248 फोन 112 नंबर पर आए। हालांकि लोग एक अरसे बाद घरों में इकट्ठा हुए तब भी घरेलू हिंसा के मामलों में कमी नहीं आई और लॉकडाउन में भी रोजाना औसतन 20 से ज्यादा फोन 112 नंबर पर आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर 112 नंबर पर आए फोन से बाहरी लोगों के संबंध में पुलिस को सटीक जानकारियां मिलीं। कुछ लोग शरारत भी करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इस समय की संवेदनशीलता को समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed