सोनभद्र : उभ्भा कांड के बाद गांव में बनी पुलिस चौकी, 17 गांव की होगी रिपोर्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के उभ्भा गांव में जमीन विवाद में आदिवासी समुदाय के 10 लोगों की हत्या के बाद गांव में प्रस्तावित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में 17 गांवों को शामिल किया गया है। उभ्भा, मूर्तिया, सपही समेत आसपास के गांवों को नई पुलिस चौकी में रखा गया है। उभ्भा पुलिस चौकी में 15 दिन पहले ही चौकी इंचार्ज, एक एसआई और छह कांस्टेबल की तैनाती कर दी गई है।
घोरावल तहसील मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर उभ्भा गांव मिर्जापुर-सोनभद्र की सीमा के पास स्थित है। यह गांव मूर्तिया ग्राम पंचायत में आता है। करीब 90 फीसदी गोंड़ आबादी वाले उभ्भा गांव में 17 जुलाई को जमीन विवाद में गोंड़ समुदाय की तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। 28 लोग घायल भी हुए थे।
ये भी पढ़ें : तस्करों के इस गिरोह से बरामद हुआ 25 किलो गांजा, 280 किलो भांग, 37 लाख रुपये के साथ बहुत सारा सामान
इस संबंध में ग्राम प्रधान यज्ञदत्त, गणेश, धर्मेंद्र, नीरज, अशर्फी समेत 28 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 21 जुलाई को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी उभ्भा गांव आए थे। उन्होंने उभ्भा गांव में पुलिस चौकी स्थापित करने की घोषणा की थी। प्रस्तावित पुलिस चौकी के लिए प्राथमिक विद्यालय उभ्भा के पीछे की जमीन का चयन किया जा चुका है।
इस संबंध में एडीजी जोन ने मंगलवार को बताया था कि दो-तीन दिन में उभ्भा पुलिस चौकी पर मुकदमा दर्ज होने के साथ अन्य कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की बिल्डिंग और कर्मचारी आवास का प्रस्ताव चार-पांच दिन में प्रदेश सरकार को भेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : सात जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, किए लूट के बड़े खुलासे
प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडेय ने बताया कि प्रस्तावित उभ्भा पुलिस चौकी में उभ्भा, मूर्तिया, सपही, परसौना, तेंदुहार, तेंदुआ, घुवास, लाली, कन्हारी, सेमरा खुर्द, सेमरा कला, ढोलो, इमलीपोखर, घोरिया, मजुरही, मरनी, कर्री गांवों को शामिल किया गया है। यहां अवधेश यादव चौकी इंचार्ज, एसआई दूधनाथ द्विवेदी और छह कांस्टेबल तैनात किये गए हैं।
ये भी पढ़ें : हाथों में तिरंगा, जुबां पर 'मां तुझे प्रणाम', सड़कों पर चले देश के भविष्य, पुलिस ने की पुष्प वर्षा
सोनभद्र एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि उभ्भा में पुलिस चौकी 30 जुलाई को ही खुल चुकी है। घटना से पहले प्रधान पक्ष द्वारा तीन एफआईआर पीड़ित पक्ष के विरुद्ध लिखाए गए थे। सभी में विवेचना चल रही है। घटना के पहले पीड़ित छह के विरुद्ध गुंडा एक्ट की रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसमें तीन पहले समाप्त हो चुकी है और तीन वापस की जा चुकी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष पर न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई है और न ही कोई गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।