{"_id":"5f632e9efd4fca645a458077","slug":"police-caught-a-pick-up-of-liquor-in-nh-2-chandauli-going-from-pratapgarh-to-bihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एनएच-2 पर पुलिस ने पकड़ी अवैश शराब से भरी पिकअप, प्रतापगढ़ से जा रही थी बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एनएच-2 पर पुलिस ने पकड़ी अवैश शराब से भरी पिकअप, प्रतापगढ़ से जा रही थी बिहार
Thu, 17 Sep 2020 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 17 Sep 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के अलीनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक पिकअप से पौने चार लाख की अवैध शराब बरामद की है। मौके से भाग रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर प्रतापगढ़ से बिहार शराब लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर पूजा धर्म कांटा के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाराणसी की ओर से आ रही एक पिकअप को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। तभी ड्राइवर पिकअप लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस के आगे एक न चली। पुलिस वहीं पिकअप को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पिकअप में चेकिंग के दौरान उसमें खाली सब्जी की रैकेट के नीचे ढककर 45 पेटी शराब रखी गई थीं। इसकी कीमत लगभग पौने चार लाख बताई जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ये लोग सब्जी की आड़ में प्रतापगढ़ से अवैध शराब पिकअप से लादकर बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पूछे जाने पर दोनों तस्करों ने बताया कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण मोटी कमाई के लिए हम लोग शराब बिहार ले रहे थे। गिरफ्तार युवक अनिल कुमार पटेल और नंदे सोनकर दोनों प्रतापगढ़ के निवासी हैं। इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वालों की में एसआई आनंदी दिन, नीरज सिंह, सुमित कुमार, ओम प्रकाश पांडे आदि लोग मौजूद थे।