Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police case will be filed against Bhojpuri superstar Pawan Singh in Varanasi on court order

Pawan Singh: वाराणसी में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह समेत चार के खिलाफ दर्ज होगा केस, कोर्ट ने दिया आदेश

Tue, 19 Aug 2025 06:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Aug 2025 06:26 PM IST
सार

Varanasi Latest News : वाराणसी जिले के कैंट थाने में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, निर्माता अरविंद चौबे समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाएगा। कोर्ट ने केस दर्ज करके विवेचना का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Police case will be filed against Bhojpuri superstar Pawan Singh in Varanasi on court order
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने मंगलवार को कैंट थाने की पुलिस को भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह, निर्माता अरविंद चौबे समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके विवेचना का आदेश दिया है। शहर के होटल, टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसायी ने चारों पर फिल्म बनाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर में टूर एंड ट्रेवेल्स संचालक विशाल सिंह ने अपने अधिवक्ता के जरिये अदालत में आवेदन दिया और आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई में पढ़ाई के दौरान वर्ष 2017 में महाराष्ट्र के पुणे सिटी चिंचवाड़ निवासी प्रेमशंकर राय व पत्नी सीमा राय से संपर्क हुआ। दोनों ने फिल्म बनाने और अच्छा मुनाफा कमाने का हवाला दिया। कहा कि फिल्म में भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह को लेंगे। फिल्म बनाने में जो भी खर्च होगा, वह उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी के माध्यम से वापस करा दी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

मई 2018 में दोनों ने अभिनेता पवन सिंह से नदेसर स्थित कार्यालय में मुलाकात कराई। जून 2018 में प्रेमशंकर राय व सीमा राय ने दबाव बनाया कि पैसा लगाओ नहीं तो पवन सिंह दूसरी फिल्म साइन कर लेंगे। इनकी कंपनी श्रेयस फिल्म प्राइवेट लिमिटेड के खाते में अपने व अपने भाई के पार्टनरशिप की कंपनी रिद्धिका इंटरप्राइजेज के खाते से कई तिथियों में 32.60 लाख रुपये भेजे। नवंबर 2018 फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। 

इसे भी पढ़ें; हाईवे पर दबंगई: कार सवार युवकों ने जबरन रोकी बस, चालक को खींचकर लात- घूसों से पीटा; तमंचे की बट से फोड़ा सिर

प्रेम शंकर राय उनकी पत्नी सीमा राय व पवन सिंह व उनके सहयोगी अरविंद चौबे से नदेसर स्थित होटल सिटी इन कैंट में भेंट हुई थी। इन लोगों ने फिल्म के खर्चों व हिस्सेदारी के बाबत कंपनी के लेटर पर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया गया जिसमें मुझे फिल्म निर्माता दर्शाया गया। कहा गया कि मुनाफे का 50 प्रतिशत निर्माता, 25 प्रतिशत सह-निर्माता, 20 प्रतिशत अभिनेता व 5 प्रतिशत निर्देशक को मिलेगा। 

विज्ञापन

अनुबंध पत्र हस्ताक्षर होने के बाद यह विश्वास हो गया कि सब उसी प्रकार से होगा। फिल्म की शूटिंग पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए। बाद में खर्च रुपये वापस मांगे तो, प्रेम शंकर राय व सीमा राय ने कहा कि फिल्म अभी बिकी नहीं है। बिकने के बाद मुनाफे सहित सारा पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

इंतजार करते रहे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दबाव के बाद 12 लाख रुपये लौटाए गए। इसके बाद धमकाया जाने लगा। जान से मारने की धमकी दी गई। इस बीच प्रेम शंकर राय व सीमा राय ने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में पता चला कि फिल्म बिक चुकी है। मुनाफा भी अच्छा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed