फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police case registered in case of 50 lakh rupees demand for kidney removal

किडनी निकालने का झूठा आरोप लगाकर मांगे 50 लाख रुपये, केस दर्ज 

Tue, 04 Dec 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 04 Dec 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Police case registered in case of 50 lakh rupees demand for kidney removal
वाराणसी के भोजूबीर स्थित भारत हॉस्पिटल के डॉ. यशवंत सिंह की तहरीर पर सोमवार को कैंट थाने में चंदौली के केजी नंदा अस्पताल के डॉक्टर, चंद्रशेखर फाउंडेशन के हिमांशु सिंह, प्रशांत सिंह और रंभा देवी पर रंगदारी मांगने, आपराधिक षड्यंत्र और मानहानि करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आईजी रेंज के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन


डॉ. यशवंत सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने उनके अस्पताल को बदनाम करने की साजिश रची और उनसे 50 लाख रुपये मांगे। डॉ. सिंह के अनुसार चंदौली जिले की जसुरी गांव निवासी रंभा देवी उनके अस्पताल आई थीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर मार्च, 2017 में रंभा देवी का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद चंदौली के एक डॉक्टर, प्रशांत सिंह और हिमांशु सिंह ने रंभा देवी को बरगलाया और अस्पताल को बदनाम करते हुए रंभा देवी की किडनी निकालने का आरोप लगाने लगे। इस दौरान अस्पताल को सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर बदनाम किया गया और उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सिंह के अनुसार रंभा देवी की किडनी संक्रमण के कारण खराब हो रही थी और परिजनों की सहमति के आधार पर उसे निकाला गया था। रंभा देवी के उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती गई। 

तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

उपचार से संबंधित सारे दस्तावेज मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ ही पुलिस अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए गए तो उन्होंने पाया कि रंभा देवी और अन्य तीन लोग उन्हें और उनके अस्पताल को साजिशन बदनाम कर रहे हैं। इंस्पेक्टर कैंट ने कहा कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed