फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police case registered against many people including two named accused in attack on advocate house in varanasi

Varanasi News: अधिवक्ता के घर पर तोड़फोड़ व पथराव, दो नामजद समेत 20 से 25 लोगों पर केस दर्ज

Fri, 02 May 2025 01:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 May 2025 01:03 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पीड़ित अधिवक्ता ने परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि घर पर चढ़ कर हमला किए जाने से परिवार की महिलाएं डरी हुई हैं। 

विज्ञापन
Police case registered against many people including two named accused in attack on advocate house in varanasi
अधिवक्ता के घर पहुंचे लोग - फोटो : स्वयं

विस्तार

वाराणसी जिले में अधिवक्ता के घर पर तोड़फोड़ व पथराव के मामले में दो नामजद सहित 20 से 25 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित अधिवक्ता ने मामले को लेकर परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, अधिवक्ताओं में घर पर हुई तोड़फोड़ और महिलाओं से दुर्व्यवहार को लेकर आक्रोश का माहौल है। 

विज्ञापन


ये है मामला
महादेव नगर कलोनी अनौला निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की दोपहर में वह कोर्ट में थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि राधेश्याम चौबे उनके साले व 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के साथ घर पर चढ़ कर आए और बाउंड्री को तोड़ने की कोशिश करने लगे। कुछ लोग पत्थर से गेट पर मारने लगे। 
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; UP College Varanasi: 30 दिन में सेमेस्टर परीक्षा, 15 दिन में आएगा परिणाम; कई मायने में खास रहा एग्जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कुछ लोग घर के बाउंड्री पर चढ़कर मौजूद महिलाओं को गाली देते हुए अश्लील इशारा करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पेशे से अधिवक्ता होने के कारण उस समय वह कोर्ट में मौजूद थे और घर में सिर्फ महिलाएं व बच्चे मौजूद थे। घटना से घर में बृद्ध मां व पत्नी और बच्चे डरे सहमे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें; IAS Success Story: नौकरी के साथ तैयारी और लिखित परीक्षा बड़ी चुनौती, लक्ष्य के पीछे भागना जरूरी

घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज व तमाम साक्ष्य पुलिस को देते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो नामजद सहित 20-25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed