फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Case of fraud of 34.25 lakh rupees against four accused including two real brothers in varanasi

Varanasi News: मुनाफे का झांसा देकर 34.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ FIR

Fri, 09 Feb 2024 03:49 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Feb 2024 03:49 PM IST
सार

धोखाधड़ी के मामले में दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित के अनुसार सारनाथ में सिद्धार्थ होटल गए थे। इसी दौरान जालसाजों ने उन्हें कहा कि जेपी डायमंड में काम कर कम समय में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। भरोसे में लेकर आरोपियों ने चूना लगा दिया। 

विज्ञापन
Police Case of fraud of 34.25 lakh rupees against four accused including two real brothers in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेपी डायमंड में काम कर लाभ कमाने का झांसा देकर दो सगे भाइयों सहित चार लोगों ने मलदहिया, पिशाचमोचन निवासी विजय मिश्रा के साथ 34 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। विजय मिश्रा की तहरीर पर सारनाथ थाने में प्रयागराज के किदवई नगर, जार्ज टाउन निवासी शुभेंद्र शंकर पांडेय, उसकी पत्नी प्रीती पांडेय, भाई सिद्धार्थ शंकर पांडेय और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


विजय मिश्रा ने बताया कि हम अपने दोस्तों के साथ सारनाथ में सिद्धार्थ होटल गए थे। उनकी मुलाकात शुभेंद्र शंकर पांडेय, उनकी पत्नी प्रीती, मां और भाई सिद्धार्थ शंकर पांडेय से हुई। चारों लोगों ने उन्हें कहा कि जेपी डायमंड में काम कर कम समय में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। चारों की बातों पर विश्वास कर उन्होंने चार बार में 34 लाख 25 हजार रुपये का निवेश किया। जब मूलधन और मुनाफे के लिए चारों को कॉल करना शुरू किए तो उनका फोन स्विच ऑफ बताने लगा। प्रयागराज स्थित चारों के घर जाने पर पैसा भूल जाने के लिए कहा गया। दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

दी गई। सारनाथ थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

1.15 करोड़ की जालसाजी में केस दर्ज
सिंधौरा। गड़खड़ा चरहुआ गांव निवासी रवि यादव के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश से सिंधौरा थाने में जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। रवि यादव ने बताया कि उनके पिता श्यामनरायन यादव मुंबई में व्यवसाय करते थे। 20 साल पहले उनके पिता ने स्कूल खोलने के लिए एक समिति का गठन किया था। सदस्यों को कागजी कार्रवाई के लिए नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2004 में जौनपुर के चंदवक थाना के पारापट्टी निवासी नामित सदस्य राजेंद्र प्रसाद की जांच में सामने आया कि उसने कूटचरित दस्तावेज तैयार कर पूरी नियमावली ही बदल दी। समिति में अपने भाई राजेश यादव को कोषाध्यक्ष, बहन मीरा देवी को ऑडिटर और खुद को अध्यक्ष बना लिया है। उस समिति का एक करोड़ 15 लाख रुपये के आय-व्यय का कोई लेखा-जोखा पिछले कई वर्षों से नहीं है। इस संबंध में शिकायत करने पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वह कोर्ट की शरण में गए। 

टिसौरा में बंद मकान को चोरों ने खंगाला

चोलापुर थाना क्षेत्र के टिसौरा गांव में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उसे खंगाल डाला। रामनारायण मिश्रा अस्वस्थ होने के कारण इलाज के लिए अहमदाबाद बेटे के पास गए हैं। बंद घर का ताला टूटा देख कर पड़ोसियों ने उन्हें फोन से सूचना दी। रामनरायण ने भठौली में रहने वाली अपनी बहन उर्मिला को फोन कर घर जाने को कहा। उर्मिला घर पहुंचीं तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी हुई थी। उर्मिला ने चोलापुर थाने में तहरीर देकर बताया कि आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी टीवी, फ्रिज कूलर, गैस सिलिंडर, बर्तन और अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले
गए हैं।  

94 हजार की ऑनलाइन ठगी, मुकदमा दर्ज
94529 रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पैगंबरपुर निवासी प्रेमप्रकाश मौर्या ने बताया कि पेटीएम के माध्यम के एक मोबाइल पर 200 रुपये का भुगतान किया। खाते से पैसा कट गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।

प्रेमप्रकाश ने बताया कि इसके बाद उनके मोबाइल पर फोन आया कि जो पैसा कट गया है, वह वापस आ जाएगा। इसके लिए एव्वल एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड करने पर ओटीपी आया। ओटीपी आते ही मोबाइल काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से राजकुमार नामक व्यक्ति के खाते में 94529 रुपये ट्रांसफर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed