{"_id":"67f4265e70745158020fe70a","slug":"police-case-filed-against-unknown-miscreants-for-shooting-paan-shopkeeper-in-varanasi-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: वाराणसी में बदमाशों के खिलाफ एक्शन, पान दुकानदार को गोली मारने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: वाराणसी में बदमाशों के खिलाफ एक्शन, पान दुकानदार को गोली मारने के मामले में मुकदमा दर्ज
Tue, 08 Apr 2025 12:54 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:54 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले के सिंधौरा थाना क्षेत्र में पान दुकानदार को गोली मारने के मामले में अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने की
पुलिस को दुकानदार के बेटे से सूरत में विवाद करने वाले एक युवक पर शक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंधौरा थाने में मरुई गांव निवासी पान दुकानदार सुरेंद्र मौर्या पर फायरिंग करने के मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंधौरा थाने की पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने के लिए सिंधौरा से भोजूबीर मार्ग पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को शंका है कि दुकानदार के बेटे से सूरत में विवाद करने वाले इलाके के ही एक युवक ने फायरिंग की थी। पुलिस उस युवक की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सिंधौरा थाना क्षेत्र के मरुई निवासी सुरेंद्र मौर्या की चाय-पान की दुकान उनके घर के समीप है। रविवार की रात लगभग आठ बजे बाइक सवार तीन युवक उनकी दुकान के सामने सिंधौरा की ओर से आए। उनमें से एक युवक ने सुरेंद्र को लक्ष्य कर फायरिंग की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; एक क्लिक पर वाराणसी की टॉप खबरें: किन्नर बन कर नेग मांगने आए, मंगलसूत्र लेकर भागे; क्राइम समेत दिनभर की अपडेट
विज्ञापन
संयोग अच्छा था कि असलहे से निकली गोली सुरेंद्र के बाएं हाथ की अनामिका अंगुली में लगी। इसके बाद तीनों युवक भोजूबीर की ओर भाग गए। उधर, इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हुआ है। पुलिस की दो टीमें जांच कर रही हैं। फायरिंग करने वाला और उसके साथी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: इंडिगो के विमान में महिला यात्री की मौत, मुंबई से आ रही थी काशी; औरंगाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया