फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   female passenger died in Indigo flight during travelling from Mumbai to Kashi

Varanasi News: इंडिगो के विमान में महिला यात्री की मौत, मुंबई से आ रही थी काशी; औरंगाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया

Mon, 07 Apr 2025 11:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Apr 2025 11:29 PM IST
सार

Varanasi News: मुंबई से काशी आ रही महिला यात्री की इंडिगो के विमान में मौत हो गई। घटना के बाद औरंगाबाद एयरपोर्ट पर शव के साथ ही परिजनों को उतारा गया। 

विज्ञापन
female passenger died in Indigo flight during travelling from Mumbai to Kashi
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

इंडिगो के विमान में सवार मिर्जापुर की महिला यात्री की रविवार को मौत हो गई। मुंबई से वाराणसी आते समय औरंगाबाद स्थित छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। परिजनों को औरंगाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया और शव सौंप दिया गया। इसके बाद विमान ने वाराणसी के लिए उड़ान भरा। इस बीच लगभग चार घंटे की देरी से रात 1.50 बजे विमान एयरपोर्ट पर पहुंच सका।

विज्ञापन


मिर्जापुर की रहने वाली सुशीला देवी 80 वर्ष और उनके परिजन शाम 7.45 बजे मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5028 में सवार हुए। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही सुशीला देवी की तबीयत बिगड़ गई। क्रू मेंबर ने इसकी सूचना पायलट को दी। तब तक विमान औरंगाबाद के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट के ऊपर से गुज़र रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; भदोही में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत, बाजार से लौट रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ने एटीसी से संपर्क साधते हुए विमान के इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। रात 8.35 बजे औरंगाबाद एयरपोर्ट पर विमान उतरा और पहले से मौजूद चिकित्सकीय टीम ने उपचार के दौरान महिला यात्री को मृत घोषित कर दिया।

सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद महिला का शव औरंगाबाद एयरपोर्ट रखवाया गया। इसके बाद विमान अपने निर्धारित समय रात 9.45 बजे से लगभग चार घंटे की देरी से रात 1.50 बजे वाराणसी पहुंचा।



इसे भी पढ़ें; दर्दनाक: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां, 24 घंटे में ही तोड़ा दम; दो मौत से परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed