{"_id":"67c2c5d36e6b81fe190c3239","slug":"police-case-filed-against-hotel-receptionist-who-disappeared-with-rs-5-lakh-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: होटल के पांच लाख रुपये अपने खाते में मंगवा कर रिसेप्शनिस्ट लापता, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: होटल के पांच लाख रुपये अपने खाते में मंगवा कर रिसेप्शनिस्ट लापता, मुकदमा दर्ज
Sat, 01 Mar 2025 02:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:01 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में एक होटल के पांच लाख रुपये अपने खाते में मंगवा कर रिसेप्शनिस्ट लापता हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगस्त कुंडा गोदौलिया के होटल लारा इंडिया के ग्राहकों से मिले पांच लाख रुपये रिसेप्शनिस्ट देवब्रतो शैलेश बनर्जी ने अपने व्यक्तिगत खाते में ट्रांसफर कर लिए। होटल के प्रबंधक ललित यादव की तहरीर पर दशाश्वमेध थाने में महाराष्ट्र के जिला बदेपुर के मोहरली निवासी देवब्रतो शैलेश बनर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रबंधक ललित यादव ने पुलिस को बताया कि एक ग्राहक तुषार प्रभाकर ने बताया कि उन्होंने 73 हजार रुपये देवब्रतो के बताए गए अकाउंट नंबर में भेजा था। इसी तरह से कई अन्य ग्राहकों ने होटल में फोन कर अपनी बुकिंग की पुष्टि करनी चाही।
विज्ञापन
सामने आया कि होटल के अधिकृत मोबाइल नंबर का उपयोग कर देवब्रतो शैलेश ने पांच लाख रुपये का भुगतान अपने व्यक्तिगत खाते में करा लिया। इसके बाद वह होटल छोड़ कर भाग गया। अब उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा है और किराये के कमरे में ताला बंद है। दशाश्वमेध थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन