फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police case against two girls studio operator and spa operator on charges of deh vyapar in Varanasi

वाराणसी में देह व्यापार का खुलासा: स्टूडियो में लड़कियों को बैठाया जाता था, ग्राहक मिलने पर फ्लैट में भेजते थे

Wed, 03 Dec 2025 04:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Dec 2025 04:36 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में स्टूडियो और स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। एसओजी-2 ने छापा मारा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने देह व्यापार के आरोपी अश्विनी त्रिपाठी और मेलोडी लाइफ स्पा चलाने वाली दो युवतियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
police case against two girls studio operator and spa operator on charges of deh vyapar in Varanasi
मौके से पकड़ी गईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिगरा थाना क्षेत्र के त्रिनेत्र भवन के सामने अपार्टमेंट में स्टूडियो की आड़ में देह व्यापार के आरोपी अश्विनी त्रिपाठी और एबी लॉन के पास मेलोडी लाइफ स्पा चलाने वाली दो युवतियों पर एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, मौके से मिली अन्य युवतियों से पूछताछ कर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन


अपार्टमेंट में अश्विनी ने आमंत्रण नाम से स्टूडियो खोल रखा था। यहीं वह लड़कियों को बिठाता और ग्राहक सेट होने पर फ्लैट नंबर 112 में भेज देता था। देह व्यापार के लिए उसने बाकायदा कमरे में केबिन बनवा रखा था। जानकारी पर एसओजी-2 ने महिला पुलिस के साथ छापा मारा तो पांच लड़कियां मिलीं। पांच में दो बिहार, एक प्रयागराज, एक जमुई और नदेसर की दो लड़कियां थीं। मौके से टीम को आपत्तिजनक सामग्री मिली। साथ ही 3500 रुपये भी बरामद हुए। 
विज्ञापन


पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं। अश्विनी त्रिपाठी पैसे कमाने का लालच देकर बुलाता था और देह व्यापार करवाता था। वहीं, मेलोडी लाइफ स्पा सेंटर में ग्राहकों के लिए सोफा लगाया गया था। अंदर तीन केबिन भी बनाए गए थे। दो केबिन सटे थे जबकि तीसरा बगल में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; कफ सिरप केस: पूर्वांचल से पश्चिम तक एसटीएफ नाम से चर्चित है आलोक, पूर्व सांसद धनंजय सिंह का है करीबी

पुलिस को केबिन में दो ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले थे। दोनों युवतियों ने बताया कि पैसे का लालच देकर अन्य लड़कियों को यहां बुलाती थीं। पैसे ऑनलाइन या कैश में लिए जाते थे। पुलिस को जांच के दौरान काउंटर से 10 हजार कैश, कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। पकड़े गए ग्राहकों में दो वाराणसी और दो जौनपुर के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed