{"_id":"6751fb745a93bc400a072b83","slug":"police-case-against-company-and-representatives-for-fraud-of-1-crore-rupees-in-varanasi-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में कंपनी समेत प्रतिनिधियों पर FIR, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में कंपनी समेत प्रतिनिधियों पर FIR, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
Fri, 06 Dec 2024 12:44 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:44 AM IST
सार
वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने रुपये दोगुने कर झांसा देकर लोगों से निवेश कराने वाली कंपनी और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चार साल में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से निवेश कराने वाली कंपनी और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ सिगरा थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों मुकदमे अदालत के आदेश पर दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
चोलापुर थाना क्षेत्र के देईपुर निवासी विश्वनाथ गुप्ता और रामनाथ गुप्ता के अनुसार करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। अन्य निवेशकों के सामने आने पर राशि करोड़ों में जा सकती है। दोनों ने बताया कि सिगरा क्षेत्र में एलयूसीसी द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट थ्रिफ्ट को-ऑपरेशन सोसाइटी का दफ्तर था। इसका मुख्य ऑफिस गाजियाबाद में बताया गया था।
विज्ञापन
चार साल में रुपया दोगुना करने की बात कही गई था। इसके लिए एजेंट को कमीशन के तौर पर भी रखा गया था। एजेंट विश्वनाथ ने एक बार 17.20 लाख और दूसरी बार 41 लाख म निवेश कराया। साल 2016 के बाद से अन्य लोगों के 35 लाख रुपये से अधिक निवेश कराया। उसके बाद कंपनी सभी का पैसा लेकर भाग गई।
विज्ञापन
एजेंट के मुताबिक करीब 700 एजेंटों को रखा गया था, जिसके जरिये हजारों लोगों से निवेश कराय गया था। पुलिस ने कंपनी, नवी मुंबई निवासी समीर अग्रवाल, शबाब हुसैन, वाराणसी की सानिया अग्रवाल, मंजय मुदगिल, आरके शेट्टी, अभय राय समेत अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है।