फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police beaten truck driver in chandauli

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को मार-मारकर किया अधमरा, ग्रामीणों ने बचाया

Tue, 29 May 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 29 May 2018 02:31 PM IST
Police beaten truck driver in chandauli
घायल ट्रक ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां पर पुलिसवालों ने एक ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई की। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर को पुलिस की मार से बचाया।  


जानकारी के अनुसार रेलवे का माल अनलोड करके डाउन सिक लाइन से ट्रक चालक वापस लौट रहा था। बस स्टैण्ड के पास पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया। ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका।


पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और सुभाष पार्क के समीप ट्रक के आगे ले जाकर बाइक खड़ी कर दी। ट्रक रुकते ही चालक को उतार कर उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर को पुलिस से बचाया।
विज्ञापन


पुलिस की मार से ट्रक ड्राइवर लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस की इस हरकत से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने लाठी भांजकर ग्रामीणों की भीड़ को भगाया। इसके बाद पुलिसकर्मी घायल ट्रक चालक को अपने साथ लेकर चले गए।

चालक का उपचार कराया और ट्रक कोतवाली ले गए। फिलहाल पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे है। चालक का नाम पता नहीं चल पाया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed