{"_id":"5b3ba05a4f1c1b99468b45f5","slug":"police-arrested-two-arms-smuggler-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, आठ पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, आठ पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ में पुलिस ने महिला समेत दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से आठ पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद हुए। पिस्टल 32 बोर की हैं। इन्हें बिहार के मुंगेर जिले से लाकर जिले में बेचा जाना था। पिछले एक सप्ताह में जिले में 24 पिस्टल पकड़ी जा चुकी हैं।
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि असलहा तस्कर महिलाओं और उनके बच्चों की आड़ में बिहार से असलहा लाकर जनपद में बेच रहे थे। काफी दिनों से इसकी शिकायत मिल रही थी।
मुखबिर और पुलिस की निजी जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की सुबह अतरारी चुंगी के पास से झोले में असलहा लेकर जा रही महिला और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चार-चार पिस्टल और इतनी ही मैगजीन बरामद हुईं।
विज्ञापन
पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम दानिश बताया। वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव का निवासी है। महिला निशात फातिमा भी वहीं की रहने वाली है। फातिमा अपने बच्चों की आड़ में दानिश के साथ मिलकर बिहार के मुंगेर जिले से असलहा लाकर काफी दिनों से क्षेत्र में बेच रही थी।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के जरिए इस गैंग की गहराई तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
पिछले गुरुवार को सरायलखंसी पुलिस ने आठ असलहों के साथ दो लोगों को और शनिवार को रानीपुर पुलिस ने तीन लोगों को आठ असलहों के साथ दबोचा था।