फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested three thief cash pistol-cartridges cars and mopeds were seized

Varanasi: दिन में ऑटो से रेकी, रात में करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार; नकदी, तमंचा-कारतूस, ऑटो और मोपेड बरामद

Sat, 13 Apr 2024 09:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 09:24 AM IST
सार

Varanasi News: लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। ये लोग विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
police arrested three thief cash pistol-cartridges cars and mopeds were seized
पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन में ऑटो और मोपेड से बंद मकानों की रेकी कर रात में चोरी करने वाले तीन बदमाशों को लालपुर पांडेयपुर और चोलापुर थाने की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान चंदौली के मुगलसराय थाने के व्यासपुर साहूपुरी के राजू दास, हीरामनपुर के बबलू राजभर और हरसौस के रामसागर उर्फ अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


डीसीपी वरुणा जोन श्याम नारायण सिंह ने बताया कि लालपुर-पांडेयपुर थानाध्यक्ष राजकुमार और चोलापुर थाने के दरोगा प्रशांत पांडेय की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


तीनों के पास से सोने का एक हार, पांच अंगूठी, दो बाली, चार टप्स, एक चेन व एक मंगलसूत्र, आठ बिछिया, 10 पायल, 23200 रुपये, दो तमंचा व दो कारतूस, एक ऑटो और एक मोपेड बरामद हुई है। डीसीपी वरुणा जोन ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed