{"_id":"5f3bb4b2fd4fca645a4576df","slug":"police-arrested-three-criminal-in-encounter-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 50 हजार के इनामी बदमाश सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 50 हजार के इनामी बदमाश सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
Tue, 18 Aug 2020 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 18 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने मंगलवार की मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मऊ जिले के मधुबन थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अहिरौली के पास पुलिया पर मंगलवार की सुबह चार बजे मुठभेड़ में तीन बदमाशों को नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मधुबन सीओ के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में से एक 50000 का इनामी है।
विज्ञापन
जब पुलिस सुबह गस्त कर रही थी तो अचानक एक डस्टर गाड़ी घोसी की तरफ जाती हुई दिखाई दी। गाड़ी से भाग रहे तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। तो वहीं पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
खुद को बचाते हुए पुलिस ने कार को नाकाबंदी कर उफरौली नहर के पास घेर लिया। कार में तीन बदमाश सवार थे। पकड़े गए बदमाश रामपुर, गौतम बुद्ध नगर व गोरखपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।