{"_id":"6a2d428a2722359ee008ed2a","slug":"police-arrested-mastermind-behind-burglary-at-gst-officer-in-laws-house-in-varanasi-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सोने-चांदी के आभूषण को गलवा कर बनवा ली थीं 700 ग्राम का सिल्लियां, ढाई करोड़ की चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोने-चांदी के आभूषण को गलवा कर बनवा ली थीं 700 ग्राम का सिल्लियां, ढाई करोड़ की चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 Jun 2026 05:14 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:14 PM IST
सार
मेरठ में तैनात जीएसटी अफसर के ससुराल में ढाई करोड़ रुपये की चोरी के मुख्य आरोपी विशाल कुमार को शिवपुर पुलिस और एसओजी ने शिवपुर के ऊंदी ताल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बरामद गहने
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीएसटी अफसर के ससुराल में सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मास्टरमाइंड भक्तिनगर निवासी यश सिंह ने परिचित सराफा कारोबारी अमन सेठ से आभूषणों को गला कर 600-700 ग्राम की सिल्लियों में तब्दील करा दिया था। ताकि आभूषण की डिजाइन से बाजार में पकड़ में न आ सके। लगभग एक किलो सोने की सिल्ली बरामद हुई।
विज्ञापन
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि चोरी की पूरी पटकथा यश सिंह ने ही लिखी थी। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर 11 प्राथमिकी दर्ज है। आरोपी विशाल, यश सिंह और रोहित पाल घटना की रात तरना के गणेशपुर में चोरी की बाइक से पहुंचे थे। चोरी के बाद सभी मिर्जापुर की ओर औराई गए और वहीं पर चाबी लगी बाइक छोड़ दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड विशाल एनकाउंटर में गिरफ्तार, साथी भी दबोचा गया
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि घटना के बाद शहर भर के सीसी कैमरे खंगाले गए। बाइक सवार आरोपियों का लोकेशन सबसे अधिक लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में मिला। इसके बाद लालपुर के पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला गया तो यश सिंह का नाम सामने आया। यश की गिरफ्तारी के बाद चोरी की घटना परत दर परत खुलती गई। किराये के मकान में ही सभी साथ रहते थे। चोरी का माल जानते हुए भी सराफ अमन सेठ ने उसे गलाया और खरीदा।