फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrested four people in afghani man arrested case azamgarh varanasi

अफगानी नागरिक मामले में चार और हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ, एक टीम कोलकाता भी भेजी गई

Sun, 02 Feb 2020 09:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four people in afghani man arrested case azamgarh varanasi
वाराणसी में फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में पकडा गया अफगानी युवक और आजमगढ निवासी उसके दोस्त के बारे में जानकारी देते नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी स्थित पासपोर्ट कार्यालय पर जनपद के फूलपुर के पते पर बने फर्जी डाक्युमेंट के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के प्रयास में गिरफ्तार अफगानी नागरिक इबादतुल्ला के मामले में फूलपुर कोतवाली पुलिस ने चार और लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि जनपद में और भी अफगानी नागरिक छिपे हुए हैं, जिन्होंनें अपने फार्जी डाक्युमेंट बनवा लिए हैं। एक टीम को जांच के लिए कोलकाता भी भेजा गया है।

विज्ञापन


वाराणसी में पकड़ा गया अफगानी नागरिक कुबैत में काम करता था। कुवैत में अफगानी पासपोर्ट वालों को जल्दी नौकरी नहीं मिलती थी, जिसके चलते उसकी नौकरी चली गई। वहीं, कुबैत में ही फूलपुर कोतवाली के चमराडीह गांव निवासी साहबे आलम पुत्र फैजान से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


साहबे आलम के वापस लौटने पर अफगानी भी अपने काबुल के बने पासपोर्ट पर आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा और साहबे आलम से मिला। यहां रुका भी थी। बाद में साहबे आलम ने ही उसे फूलपुर के शबाना आजमी मार्ग स्थित इम्तेयाज के मकान में किराए पर कमरा दिला कर ठहरा दिया। साहबे आलम ने ही उसे भारतीय पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी फर्जी डाक्युमेंट उपलब्ध कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता पहचान-पत्र और आधार कार्ड मो. जावेद पुत्र लौटू निवासी चमराडीह फूलपुर के नाम पर बने थे। इसे लेकर ही वह वाराणसी पासपोर्ट कार्यालय पहुंचा और स्पष्ट अंग्रेजी व हिन्दी न बोल पाने के चलते पकड़ लिया गया। इबादतुल्ला से पूछताछ के आधार पर वाराणसी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार को तीन लोगों इम्तियाज, साहबे आलम और मो. आजम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सभी को वाराणसी लेती गई थी।

इसके बाद स्थानीय। पुलिस ने फूलपुर और निजामाबाद थाना क्षेत्र से लगभग चार और लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने भी हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की। एक टीम को कोलकाता भेजने की बात कही जा रही है। पुलिस मानना है कि अभी जनपद में तीन से चार और अफगानी छिपे हुए हैं। संभवत: उन्होंने ने भी फर्जी डाक्युमेंट तैयार कराए हैं। ऐसे में पुलिस को ये शक गहरा गया है कि क्या इन्का मकसद सिर्फ कुबैत में नौकरी पाने के लिए पासपोर्ट बनवाना ही था या कुछ और। फिलहाल पुलिस कई तथ्यों पर जांच कर रही है।

फर्जी डाक्यूमेंट मामले में दर्ज होगा मुकदमा
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में और भी अफगानियों के छिपे होने की आशंका है। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं फर्जी डाक्युमेंट के मामले में फूलपुर कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है। इबादतुल्ला समेत गिरफ्तार चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर स्थानीय पुलिस भी पूछताछ करेगी। रिमांड पर लेने की कोशिश शुरू कर दी गई है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed