फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police arrest three people in varanasi ied blast

बनारस में आईईडी ब्लास्ट हत्याकांड का खुलासा, मास्टर माइंड सहित तीन गिरफ्तार, इस कारण की गई हत्या

Mon, 03 Sep 2018 09:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Sep 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Police arrest three people in varanasi ied blast
पुलिस के गिरफ्त मे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मिल्कोपुर गांव में आईईडी ब्लास्ट कर व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के मामले में नामजद आरोपी लखरांव गौराकला के मुन्नीलाल यादव व उसके बेटे सोनू और चौक के ठठेरी बाजार के किरनचंद वर्मा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा गया। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र की हत्या जमीन विवाद की रंजिश में की गई और इसके लिए किरनचंद ने अपने फार्म हाउस की देखरेख करने वाले मुन्नीलाल व सोनू को सड़क किनारे की दो बीघा जमीन देने का लालच दिया था।
विज्ञापन


पढ़े: बनारसः आईईडी ब्लास्ट कर व्यापारी और बेटे का भेजा उड़ाया, पुलिस और प्रशासन में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू के घर से कॉपर का तार, बैटरी, इलेक्ट्रिक फ्यूज, मुन्नीलाल की साइकिल और वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किए गए। विस्फोटक पदार्थ से धमाका करने के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

किरनचंद के परिवार के तीन अन्य नामजद प्रतीक, विपिन चंद और विनोद चंद की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। वारदात के मास्टर माइंड सोनू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए चौबेपुर पुलिस की ओर से अदालत में आवेदन दाखिल किया जाएगा।

 

28 अगस्त की आधी रात बाद घर पर सोए मिल्कोपुर निवासी खली-चूनी व्यापारी लालजी यादव और उनके बेटे अजय की विस्फोटक पदार्थ से धमाका कर हत्या की गई थी। 

जमीन के लालच में की थी हत्या

Police arrest three people in varanasi ied blast
घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : file photo
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए एसपी ग्रामीण अमित कुमार और एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के नेतृत्व में नौ टीम गठित की गई। वादी श्यामजी और ग्रामीणों ने बताया कि लालजी के घर के पीछे वर्मा परिवार का 10 बीघा का फार्म हाउस है और इसकी देखरेख मुन्नीलाल करता था।

 

लालजी की 10 फुट जमीन पर किरनचंद ने कब्जा कर लिया था। इसी तरह से अन्य लोगों की एक बीघा जमीन पर किरनचंद का कब्जा था और इस लड़ाई का नेतृत्व लालजी कर रहे थे। इस जमीन पर कब्जा छोड़ने से किरनचंद की जमीन की ओेर जाने वाला रास्ता संकरा हो जाता और प्लाट का नक्शा बिगड़ जाता।

पढ़े: बनारस आईईडी ब्लास्टः 10 बिस्वा जमीन के लिए दो महीने पहले चिथड़े उड़ा देने की दी थी धमकी
 

किरनचंद ने मुन्नीलाल और अजय को लालच दिया कि अगर वे रास्ते से लालजी को हटा दें तो सड़क किनारे की दो बीघा जमीन उन्हें दे देगा। मैकेनिकल ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण सोनू ने मिर्जापुर में पत्थर खदान में काम करने वाले दोस्त से तीन डेटोनेटर फ्यूज लिया।

23 अगस्त की आधी रात बाद किरनचंद के फार्म हाउस में उसका ट्रायल किया गया और सब कुछ सही रहने पर पिता-पुत्र ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने कहा कि तीनों आरोपियों को सर्विलांस, साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर जेल भेजा जा रहा है। अन्य तीन नामजद की भूमिका की जांच जारी है। साक्ष्य मिलते ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed